Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार Conversion: महासमुंद के मौहारीभाठा में धर्मांतरण की शिकायत, विधायक ने की जांच की मांग Crime News: कोरबा के दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, मोबाइल और बाइक गायब Balod News: बीड़ी मांगने पर विवाद, युवक से मारपीट और 10 हजार रुपए छीनने का आरोप Crime News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित NDPS Act Case: 22 साल बाद कानून के शिकंजे में, फरार स्थायी वारंटी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात…
Information about trains cancelled and affected due to railway block (Image Source: social media)
Information about trains cancelled and affected due to railway block (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Railway News: दिसंबर में बिलासपुर रेल मंडल के यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, 27 ट्रेनें होंगी प्रभावित

Railway News: बिलासपुर रेल मंडल में चौथी रेल लाइन और ऑटो सिग्नलिंग के काम के चलते 6 से 18 दिसंबर तक 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 10 ट्रेनें रद्द, 6 का आंशिक परिचालन और 11 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 09:26 AM · 19 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Railway News: अगर आप दिसंबर के दूसरे हफ्ते में बिलासपुर रेल रूट से सफर करने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा से पहले ट्रेनों का अपडेट जरूर चेक कर लें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने और चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग के काम के चलते बड़ा ब्लॉक लिया है। इस निर्माण कार्य की वजह से कुल 27 ट्रेनों का शेड्यूल गड़बड़ाने वाला है। रेलवे के मुताबिक, 6 से 18 दिसंबर के बीच बिलासपुर जोन की 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 6 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त किया जाएगा और 11 ट्रेनों के रवाना होने के समय में 1 से 9 घंटे तक की देरी हो सकती है।

यात्रियों के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं? 

लोकल और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे ने एक वैकल्पिक व्यवस्था की है। 7 से 18 दिसंबर तक कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249) को कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के तौर पर चलाया जाएगा। इससे इस हिस्से में सफर करने वालों को कुछ राहत मिल सकेगी।

चौथी रेल लाइन से क्या बदलेगा? 

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच करीब 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन बिछाने का काम अब अपने आखिरी दौर में है। इसी कड़ी में चांपा को नई लाइन से जोड़ने और सिग्नल सिस्टम को अपग्रेड करने का काम पूरा किया जा रहा है। रेल अधिकारियों का कहना है कि चौथी लाइन चालू होने के बाद इस व्यस्त रूट पर गाड़ियों के लिए एक अतिरिक्त ट्रैक मिल जाएगा। इससे न सिर्फ पैसेंजर और मालगाड़ियों का दबाव कम होगा, बल्कि ट्रेनों की टाइमिंग भी सुधरेगी। आगे चलकर इस रूट पर नई ट्रेनें चलाने की गुंजाइश भी बनेगी।

देरी से चलने वाली ट्रेनों की सूची

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दिसंबर में ये 11 ट्रेनें अपने तय समय से देरी से छूटेंगी:

ट्रेन का नामट्रेन नंबरतारीखसंभावित देरी
पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस1212910 से 14 दिसंबर3 घंटे
सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस1280910 से 14 दिसंबर2 घंटे 30 मिनट
गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस1207011 से 15 दिसंबर2 घंटे
रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस1824911 से 15 दिसंबर2 घंटे
खुर्दा रोड-पुरी उत्कल एक्सप्रेस1847810 से 12 दिसंबर9 घंटे
पुरी-क्रांति एक्सप्रेस1847712 से 14 दिसंबर7 घंटे
एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस1210111 और 12 दिसंबर3 घंटे 15 मिनट
भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस1288014 दिसंबर4 घंटे 15 मिनट
पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस2286615 दिसंबर4 घंटे 30 मिनट
विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस2080713, 14 और 15 दिसंबर1 घंटा
कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस1823913, 14 और 15 दिसंबर1 घंटा

रद्द रहने वाली ट्रेनों का ब्योरा

दिसंबर के इन दिनों में बिलासपुर जोन की कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी:

ट्रेन का नामट्रेन नंबररद्द रहने की तारीख
बिलासपुर-रायगढ़ मेमू687366 से 17 दिसंबर
रायगढ़-बिलासपुर मेमू687357 से 18 दिसंबर
रायपुर-गेवरारोड मेमू687466 से 17 दिसंबर
गेवरारोड-रायपुर मेमू687457 से 18 दिसंबर
रायपुर-कोरबा पैसेंजर582046 से 17 दिसंबर
कोरबा-रायपुर पैसेंजर582037 से 18 दिसंबर
बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू68734/687337 से 18 दिसंबर
बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू68732/687317 से 18 दिसंबर
रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू68737/687387 से 18 दिसंबर
बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर582107 से 18 दिसंबर

सलाह: यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर कन्फर्म कर लें, क्योंकि काम के दौरान समय में बदलाव संभव है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें