Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: चोरी की बाइक पर मिला युवक का जला हुआ शव, 5 दिन से था लापता Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Murder Case: चोरी की बाइक पर मिला युवक का जला हुआ शव, 5 दिन से था लापता Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Murder Case: चोरी की बाइक पर मिला युवक का जला हुआ…
Burnt body found on stolen bike in Bilaspur(Image Source: AI Photo)
Burnt body found on stolen bike in Bilaspur(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Murder Case: चोरी की बाइक पर मिला युवक का जला हुआ शव, 5 दिन से था लापता

Murder Case: बिलासपुर के शिवतराई में बाइक पर बंधा युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मुंगेली निवासी मिथिलेश वर्मा के रूप में हुई है, जो 16 नवंबर से लापता था। जांच में सामने आया कि घटनास्थल पर मिली बाइक करीब एक महीने पहले चोरी हुई थी।

भ
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 05:14 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Murder Case: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बाइक पर बंधे जले हुए युवक के शव की बरामदगी के मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस मामले में मृतक की पहचान मुंगेली निवासी मिथिलेश वर्मा के रूप में सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह 16 नवंबर से लापता था। जांच में एक और चौंकाने वाली जानकारी मिली है कि जिस बाइक पर युवक का शव मिला, वह करीब एक महीने पहले मुंगेली जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। 

शिवतराई में मिला था युवक का जला हुआ शव

मामला कोटा थाना क्षेत्र के शिवतराई का है। 18 नवंबर की शाम मुख्य सड़क से करीब 50 मीटर अंदर मेन स्टैंड पर खड़ी एक बाइक में युवक का जला हुआ शव बरामद किया गया था। शव करीब 90 प्रतिशत तक जल चुका था। युवक के हाथ, पैर और सिर को जीआई तार की मदद से बाइक के अलग-अलग हिस्सों में बांधा गया था। इसके बाद शव के ऊपर लकड़ियां और झाड़ियां इकट्ठा कर आग लगाई गई थी। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को दो अलग-अलग नंबर प्लेट भी मिली थीं। इनमें एक पर सीजी 25 और दूसरी पर सीजी 10 दर्ज था। इन नंबर प्लेटों ने भी जांच को एक नई दिशा दी।

मुंगेली जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी बाइक

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि घटनास्थल पर मिली बाइक मुंगेली के एक बुजुर्ग व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। करीब एक महीने पहले यह बाइक जिला अस्पताल के पास से चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक के रिकॉर्ड और अन्य जानकारियों के आधार पर मृतक की पहचान की दिशा में जांच शुरू की। मृतक की पहचान मिथिलेश वर्मा के रूप में की गई है, जो 16 नवंबर से लापता था। हालांकि, परिजन फिलहाल शव की पहचान को लेकर सहमत नहीं हैं। ऐसे में पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के जरिए पहचान की पुष्टि करने में जुटी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। हालांकि, बारिश के कारण जरूरी साक्ष्य जुटाने में दिक्कतें आईं। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात को अंजाम देने में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। जांच के दौरान पुरानी रंजिश, प्रेम संबंध और आपसी विवाद समेत कई संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंचने के लिए कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले की हर कड़ी को जोड़कर जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें