Saturday, 21 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि AI Data Theft: 4,000 अग्निवीरों का डेटा 500 डॉलर में बेचने की कोशिश, AI के इस्तेमाल से 14 साल के किशोर ने मचाई खलबली Durg Extortion Case: 660 करोड़ के घोटाले के आरोपी कारोबारी से मांगी 15 करोड़ की फिरौती, घर के बाहर पुलिस तैना Police Constable: पेड़ से लटका मिला आरक्षक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Double Murder: संपत्ति का लालच, रिश्तों में कत्ल, पिता-बेटी की हत्या, बेटे पर शक Road Accident: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई ऑल्टो, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठ…
Medical Mall Franchise Fraud Case in Rajnandgaon(Image Source: AI Photo)
Medical Mall Franchise Fraud Case in Rajnandgaon(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Crime News: मेडिकल मॉल खोलने के नाम पर लाखों की ठगी, ताला लगाकर गायब हुए कंपनी के प्रतिनिधि

Crime News: राजनांदगांव में मेडिकल मॉल की फ्रेंचाइजी और हर महीने 2 लाख रुपये कमाई का झांसा देकर 29.90 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा है। न्यायालय के आदेश पर बसंतपुर पुलिस ने कंपनी के तीन संचालकों समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ
प्रकाशित: 21 Nov 2026, 04:30 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगाव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: मेडिकल मॉल की फ्रेंचाइजी देने और हर महीने दो लाख रुपए कमाई का भरोसा दिलाकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। राजनांदगांव के नंदई चौक निवासी एक कारोबारी से 29.90 लाख लेने के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों के मॉल बंद कर गायब होने का आरोप है। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद बसंतपुर पुलिस ने कंपनी के तीन संचालकों और एक प्रतिनिधि के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज किया है। शिकायतकर्ता नितेश कुमार सुराना के मुताबिक, 18 दिसंबर 2023 को 'तस्कर-इंडिया फर्स्ट हेल्थकेयर मॉल' के संचालन को लेकर कंपनी के साथ अनुबंध किया गया था। इस समझौते के तहत उन्होंने दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच आरटीजीएस और चेक के जरिए कंपनी के यस बैंक खाते में जीएसटी सहित कुल 29.90 लाख जमा कराए। इसके अलावा मेडिकल मॉल के संचालन के लिए अपनी इमारत भी उपलब्ध कराई थी।

हर महीने 2 लाख कमाई का दिया था भरोसा

 शिकायत में बताया गया है कि अनुबंध से पहले कंपनी के प्रतिनिधियों ने हर महीने दो लाख रुपए रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाया था। समझौते के अनुसार, शिकायतकर्ता को सिर्फ भवन उपलब्ध कराना था, जबकि मेडिकल मॉल का संचालन, कर्मचारियों की नियुक्ति और दवाओं सहित अन्य सेवाओं की जिम्मेदारी कंपनी को संभालनी थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शुरुआत में कंपनी की ओर से मई 2025 तक करीब तीन लाख कमीशन के रूप में दिए गए। इसके बाद दवाओं की आपूर्ति बंद हो गई। अक्टूबर 2025 में कंपनी के प्रतिनिधि मेडिकल मॉल पर ताला लगाकर चले गए। जब उनसे संपर्क करने की कोशिश की गई तो मोबाइल फोन बंद मिले। मैसेज और ई-मेल के जरिए भी जवाब नहीं मिला।
परिवाद में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित कंपनी के खिलाफ राजस्थान के जयपुर और छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। शिकायतकर्ता ने सबसे पहले 12 अक्टूबर 2025 को बसंतपुर थाने में शिकायत दी थी। इसके बाद न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, राजनांदगांव ने 2 जुलाई 2026 को पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। इसके पालन में बसंतपुर पुलिस ने कंपनी के संचालक विकास पाल, प्रसून पाल, सौरभ मिश्रा और प्रतिनिधि आकाश एन. पाठक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें