Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
W 𝕏 f
होम › राजनांदगांव › Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र …
Two women arrested with cannabis (Image Source: Keertiman Media)
Two women arrested with cannabis (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING राजनांदगांव

Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार

Ganja Seizure: राजनांदगांव जिले के चिचोला में पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में महाराष्ट्र की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 18 नवंबर की रात बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ी गईं महिलाओं के बैग से कुल 8.224 किलो गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 09:43 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
राजनांदगांव
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Seizure: नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिचोला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में महाराष्ट्र की दो महिलाओं को धर दबोचा है। इनके पास से 8.224 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 500 रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं बस के जरिए रायपुर से चिचोला पहुंची थीं।

बस स्टैंड के पास घेराबंदी, ग्राहक तलाशते पकड़ी गईं 

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर 18 नवंबर की रात चिचोला बस स्टैंड के आसपास घेराबंदी की गई। इसी दौरान दो संदिग्ध महिलाओं की गतिविधि पर पुलिस को शक हुआ और उन्हें रोककर पूछताछ की गई। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान आशा सुनील काडे (28), निवासी बोरगांव (जिला बीड) और गौरी भगवान काले (45), निवासी शिरडी (जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों चिचोला इलाके में गांजा खपाने के लिए ग्राहक तलाश रही थीं।

पिट्ठू बैग से निकले टेप में लिपटे पैकेट 

पुलिस ने जब दोनों महिलाओं के सामान की तलाशी ली, तो उनके पिट्ठू बैग से खाकी टेप से लिपटे प्लास्टिक के पैकेट बरामद हुए, जिनमें गांजा भरा था। तौल करने पर आशा काडे के बैग से 4.110 किलो और गौरी काले के बैग से 4.114 किलो गांजा मिला। इस तरह कुल 8.224 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 500 रुपये आंकी गई है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, दोनों भेजी गईं जेल 

गांजा बरामद होने के बाद चिचोला पुलिस चौकी में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें