Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा CG News: झटका मशीन के करंट से 15 वर्षीय किशोरी की मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल Gold Scam: कच्चा सोना बेचने का झांसा देकर युवक से ठगे 20 हजार रुपए Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77…
Police seize 77 kg ganja from truck in Mahasamund(Image Source: social media)
Police seize 77 kg ganja from truck in Mahasamund(Image Source: social media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Ganja Smuggling: ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहा था 77 किलो गांजा, महासमुंद में पुलिस ने ट्रक समेत दो तस्करों को पकड़ा

Ganja Smuggling: महासमुंद में ऑपरेशन निश्चय के तहत पुलिस ने NH-53 पर ट्रक से 77.620 किलो गांजा जब्त किया। महाराष्ट्र के दो आरोपी गिरफ्तार, कुल 48.95 लाख रुपए की संपत्ति जब्त।

भ
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 06:58 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर एक मालवाहक ट्रक से 77.620 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में महाराष्ट्र के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, तस्करी में इस्तेमाल ट्रक और मोबाइल फोन समेत कुल 48 लाख 95 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर NH-53 में घेराबंदी

 पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 नवंबर 2026 को सूचना मिली थी कि गेरुआ रंग के आयशर माजदा प्रो 3019 ट्रक (MH 45 AE 9708) में गांजा भरकर तस्कर ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस की टीम ने NH-53 पर ग्राम रेहटीखोल के पास नाकेबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसके डाले में रखी तीन बोरियों से गांजा मिला। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के सोनपुर जिले से लोड किया गया था और इसे महाराष्ट्र के शोलापुर जिले तक पहुंचाया जाना था।

गांजा और ट्रक समेत 48.95 लाख का माल जब्त 

पुलिस ने ट्रक से कुल 77.620 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत 38 लाख 81 हजार रुपए बताई गई है। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल आयशर माजदा ट्रक की कीमत 10 लाख रुपए और दो मोबाइल फोन की कीमत 14 हजार रुपए आंकी गई है। इस तरह पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल 48 लाख 95 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है।
 इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है: गणेश शिंदे (35 वर्ष) – निवासी आवडी, थाना मोहड, जिला शोलापुर, महाराष्ट्र। रविराज बालू सुडके (19 वर्ष) – निवासी भिकवडी आडगांव, थाना विट्टा, जिला सांगली, महाराष्ट्र। दोनों के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध क्रमांक 142/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(C) के तहत कार्रवाई की गई है।

 तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस

 दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गांजे की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ओडिशा में गांजा किसने उपलब्ध कराया था और महाराष्ट्र में इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें