Wednesday, 18 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार Dettol Soap Case: साबुन के अंदर मिली ब्लेड, बच्चा घायल, कंपनी पर लगा 50 हजार का जुर्माना Naxal Operation: जंगल में मिला नक्सलियों का डंप, 50 BGL सेल बरामद Durg Railway Station: टिकट जांच में 280 यात्री पकड़े, ₹2 लाख जुर्माना Elephant Rescue Operation: छह दिन की मशक्कत के बाद काबू में आया कबरा हाथी, अब रेडियो कॉलर से होगी निगरानी Youth Death: कुएं में गिरने से युवक की मौत, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुए माता-पिता
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जे…
Rs 10 lakh recovered in Khamtarai theft case(Image Source: Social Media)
Rs 10 lakh recovered in Khamtarai theft case(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Theft Case: मकान का ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवर, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

Theft Case: रायपुर के खमतराई क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात और सामान चोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर रोहन ताम्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई है।

य
प्रकाशित: 18 Nov 2026, 05:14 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Theft Case: राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोहन ताम्रकार के रूप में हुई है, जो गुढ़ियारी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 10 लाख रुपए की चोरी की संपत्ति बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना शिवानंद नगर के अंजनी विहार कॉलोनी में हुई। मकान मालिक शिव निर्मलकर 8 नवंबर 2026 को परिवार के साथ अपने गृहग्राम गए थे। 
इस दौरान मकान में ताला लगा हुआ था। 12 नवंबर को जब वे वापस लौटे, तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर अलमारी और लॉकर भी टूटे हुए मिले। जांच करने पर पता चला कि घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान गायब हैं। इसके बाद उन्होंने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही मकान मालिक और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई। पुराने चोरी के मामलों में शामिल आरोपियों और हाल ही में जेल से छूटे संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गुढ़ियारी थाने का हिस्ट्रीशीटर रोहन ताम्रकार घटना वाली रात इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया।

चोरी के जेवरात और मोबाइल सहित 10 लाख का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रोहन ताम्रकार (20 वर्ष), पिता संतोष ताम्रकार, निवासी नहरपारा, शिवनगर, दीक्षा स्कूल के आगे पानी टंकी के पास, थाना गुढ़ियारी का रहने वाला है।

चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट के मामले भी दर्ज

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, रोहन ताम्रकार के खिलाफ चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पहले भी इन मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें