Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Palamu Theft Case: इंस्पेक्टर के पैतृक घर में चोर…
Police investigating a theft at a house with stolen jewelry (Image Source: AI Photo)
Police investigating a theft at a house with stolen jewelry (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Palamu Theft Case: इंस्पेक्टर के पैतृक घर में चोरी, 5 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए चोर, दो आरोपी गिरफ्तार

Palamu Theft Case: पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में पुलिस इंस्पेक्टर सुनील तिवारी के पैतृक घर में चोरी की घटना सामने आई है। चोर घर में घुसकर करीब 12 हजार रुपए नकद और लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

स
प्रकाशित: 12 Sep 2026, 05:11 PM · अपडेट: 29 Oct 2026, 11:46 PM
झारखंड
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Palamu Theft Case: पलामू जिले में चोरों ने एक पुलिस अधिकारी के पैतृक मकान को निशाना बनाया। रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव में कल देर रात चोरों ने घर में घुसकर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए और नकदी समेत लाखों रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की शुरुआती कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी जा रही है।

सीढ़ी के सहारे घर में घुसे चोर

जानकारी के मुताबिक, तोलरा गांव स्थित यह मकान गढ़वा थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर सुनील तिवारी का पैतृक आवास है। ग्रामीणों के अनुसार, चोरों ने रात करीब 3 बजे सीढ़ी की मदद से घर में प्रवेश किया। घर के अंदर पहुंचने के बाद चोरों ने कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों को खंगाला। उन्होंने ताले तोड़कर करीब 12 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद घर में सामान बिखरा हुआ मिला।

ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ा

सुबह जब चोरी की जानकारी मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने दो लोगों को पकड़कर रेहला पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की घटना में कितने लोग शामिल थे और पकड़े गए लोगों की भूमिका क्या है।

प्राथमिकी दर्ज, नुकसान का पूरा आकलन बाकी

रेहला पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, चोरी हुए सामान की पूरी सूची अभी तैयार नहीं हुई है। परिवार द्वारा सामान का मिलान किए जाने के बाद वास्तविक नुकसान का पता चल सकेगा। रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरूआ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें