Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Sagar Poisonous Liquor Case: बरायठा के जंगलों में पुलिस मुठभेड़ के बाद 20 हजार का इनामी मुख्य आरोपी रवि लखेरा गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Jaunpur Crime: थानाध्यक्ष के घर में चोरी, लाखों क…
Messy room after house theft (Image Source: social media)
Messy room after house theft (Image Source: social media)
राष्ट्रीय

Jaunpur Crime: थानाध्यक्ष के घर में चोरी, लाखों के जेवर और 20 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

jaunpur crime: मनापुर बंजारी गांव में चोरों ने बभनी थाने के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर और करीब 20 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
11 Sep 2026, 11:48 AM
उत्तर प्रदेश
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
jaunpur crime: मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के जमालापुर चौकी अंतर्गत मनापुर बंजारी गांव में चोरों ने पुलिस अधिकारी के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सोनभद्र जिले के बभनी थाने में तैनात थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज के पैतृक घर से चोर लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 20 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारी के घर हुई चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

कुंडी काटकर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले घर के मुख्य दरवाजे से अंदर घुसने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 
इसके बाद उन्होंने साइड में स्थित एक कमरे की कुंडी काट दी और घर के अंदर प्रवेश कर गए। घर में दाखिल होने के बाद चोरों ने दो कमरों को निशाना बनाया। उन्होंने बेड, अलमारी और अन्य सामानों को पूरी तरह खंगाल डाला। 

लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ

इस दौरान चोर सोने की चूड़ियां, अंगूठियां, झुमके, चेन समेत कई कीमती आभूषण और चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। इसके अलावा घर में रखे करीब 20 हजार रुपए नकद भी चोरी कर लिए गए। 
घटना की जानकारी मिलने के बाद जमालापुर चौकी प्रभारी रामाश्रय कुशवाहा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। 

CCTV खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। 
वहीं, थानाध्यक्ष के घर में ही चोरी की वारदात सामने आने के बाद क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब पुलिस के सामने चुनौती इस मामले का जल्द खुलासा कर चोरी में शामिल लोगों तक पहुंचने की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें