Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Dhamtari Crime News: भैंस तस्करी का खुलासा, पिकअप से बरामद हुईं 5 भैंस, तीन आरोपी गिरफ्तार Saudi Arabia Houthi Attack: सऊदी के तेल ठिकानों और हवाई अड्डों पर हूती का बड़ा हमला, 73 घायल Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार वाहन ने छीनी युवक की जिंदगी, रायगढ़ में सड़क हादसे से हड़कंप Rewa Hospital Case: यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Haryana Crime News: जनरल स्टोर में बड़ी चोरी, शटर…
Thieves breaking shop shutter and stealing cash (Image Source: AI Photo)
Thieves breaking shop shutter and stealing cash (Image Source: AI Photo)
राष्ट्रीय

Haryana Crime News: जनरल स्टोर में बड़ी चोरी, शटर तोड़कर 7 लाख रुपए नकद और नोटों के हार ले गए चोर

Haryana Crime News: जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने करीब 7 लाख रुपये नकद और नोटों के हार चोरी कर लिए। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
08 Sep 2026, 03:56 PM
हरियाणा
Haryana Crime News: करनाल जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक जनरल स्टोर का शटर तोड़कर दुकान में रखी करीब 7 लाख रुपए की नकदी और नोटों के हार चोरी कर लिए। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही निसिंग थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। 
मंदिर जाते समय दुकानदार को मिली चोरी की जानकारी जानकारी के मुताबिक, निसिंग स्थित कपूर जनरल स्टोर के संचालक अपनाशित सिंह ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति को भुगतान करना था।

मंदिर जाते समय दिखा टूटा शटर

उन्होंने करीब 7 लाख रुपए दुकान में रखे हुए थे। आज सुबह जब वह मंदिर जाने के लिए निकले तो रास्ते में उन्हें अपनी दुकान का शटर टूटा हुआ दिखाई दिया। शटर टूटा देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। 
इसके बाद वह तुरंत घर लौटे और अपने पिता को साथ लेकर दुकान पहुंचे। दुकान के अंदर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि काउंटर में रखी नकदी और नोटों के हार गायब थे। 

CCTV में दिखे चोरों के कारनामे

हैरानी की बात यह रही कि चोरों ने दुकान से अन्य किसी सामान को हाथ नहीं लगाया। सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि चोर रात करीब पौने 3 बजे दुकान में दाखिल हुए थे। 
फुटेज में कुछ लोग दुकान के अंदर जाते और चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में चोर काउंटर पर रखे नोटों के बंडल उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा दुकान में रखे नोटों के हार भी उन्होंने अपने साथ ले लिए। 

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

दुकानदार के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक व्यक्ति ने सफेद रंग के कपड़े पहन रखे थे और सिर पर भी सफेद कपड़ा बांध रखा था। वहीं, दूसरा व्यक्ति सामान्य कपड़ों में नजर आ रहा है। पुलिस जुटी जांच में घटना की सूचना मिलने के बाद निसिंग पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।  
फएसएल टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस ने चोरी की वारदात को लेकर जांच तेज कर दी है। दुकानदार ने जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और चोरी की गई रकम बरामद करने की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें