Tuesday, 20 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Tiger Shroff Car Firing: कोटा से दबोचे गए 3 बदमाश…
Three accused arrested in firing case (Image Source: social media)
Three accused arrested in firing case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

Tiger Shroff Car Firing: कोटा से दबोचे गए 3 बदमाश, विदेश भागने का दिया गया था लालच

Tiger Shroff Car Firing: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने मुंबई पुलिस को 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी है। पुलिस हथियारों की बरामदगी और साजिश से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Oct 2026, 07:50 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Tiger Shroff Car Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को सोमवार (19 अक्टूबर) को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से मुंबई पुलिस को उनकी 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिल गई है। शुरुआती पूछताछ में ही तीनों बदमाशों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

35 हज़ार रुपये और विदेश भेजने का झांसा 

पुलिस की कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी को निशाना बनाने के लिए उन्हें 35,000 रुपये देने का वादा किया गया था। यह रकम काम खत्म होने के बाद मिलनी थी, लेकिन इससे पहले ही वे कानून के शिकंजे में आ गए। कोटा पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल रितिक और रेहान करीब 10 दिन पहले ही मुंबई पहुंचे थे। दोनों कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे अनिल पंडित के लगातार संपर्क में थे। पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि करीब डेढ़ महीने पहले समीर नाम के शख्स ने रेहान की बात अनिल पंडित से कराई थी। अनिल ने ही पैसों के साथ-साथ आरोपियों को वारदात के बाद विदेश सेटल कराने का लालच दिया था।

वारदात के बाद नेपाल भागने की थी योजना 

गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मुंबई से एक टैक्सी किराए पर लेकर सूरत पहुंचे। हालांकि, सूरत रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। वहाँ से वे बिना टिकट ही जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए, जहाँ टीटीई ने उन पर जुर्माना भी लगाया। आरोपी जयपुर पहुँचकर वाया रास्ता नेपाल भागने की ताक में थे, लेकिन कोटा पहुँचते ही मुस्तैद पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

रास्ते में फेंके हथियार और मोबाइल 

गिरफ्तारी के वक्त पुलिस को आरोपियों के पास से सिर्फ एक बैग मिला, जिसमें तीनों के एक-एक जोड़ी कपड़े थे। बदमाशों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जबकि तीसरे आरोपी ने पकड़े जाने के डर से अपना फोन रास्ते में ही कहीं फेंक दिया था। इतना ही नहीं, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बदमाशों ने भागने के दौरान रास्ते में ही ठिकाने लगा दिए थे। फिलहाल मुंबई पुलिस तीनों को अपने साथ ले जाकर हथियार बरामद करने और साजिश की गहराई तक पहुँचने में जुट गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें