Monday, 02 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप Electric Shock: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई Mobile Store Theft: मोबाइल स्टोर में 1.89 करोड़ की चोरी, 173 आईफोन लेकर फरार हुए चोर Woman Death Case: कान दर्द का इलाज कराने पहुंची महिला की मौत, एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल में हंगामा CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ…
Electrical accident in Kukradih (mage Source: Social Media)
Electrical accident in Kukradih (mage Source: Social Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Mahasamund News: 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच की मौत, विभाग पर लापरवाही का आरोप

Mahasamund News: ग्राम कुकराडीह में दीपावली से पहले सामाजिक भवन की सफाई के दौरान 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला पंच कालंद्री दीवान (35) की मौत हो गई।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 06:39 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: ग्राम पंचायत कुकराडीह में एक  ने दीपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया, सोमवार दोपहर कंवर समाज के सामाजिक भवन की साफ-सफाई के दौरान 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से वार्ड क्रमांक-3 की पंच कालंद्री दीवान (35) की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 18 किलोमीटर दूर ग्राम कुकराडीह में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे भाग्यलक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह की 10 महिलाएं दीपावली की तैयारी के तहत कंवर समाज के सामाजिक भवन की सफाई करने पहुंची थीं। इस समूह में वार्ड क्रमांक-3 की पंच कालंद्री पति दिनेश कुमार दीवान भी शामिल थीं।

लोहे की सीढ़ी लेकर चढ़ीं, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं

बताया जा रहा है कि भवन की ऊपरी दीवार की सफाई करने के लिए कालंद्री ने लोहे की सीढ़ी लगाई और उस पर चढ़ गईं। इसी दौरान छत के बेहद करीब से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन के संपर्क में आ गईं। तेज करंट लगने से वह सीढ़ी से नीचे गिर पड़ीं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद महिलाओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने कालंद्री को निजी वाहन से महासमुंद अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। 

शिकायतों के बाद भी नहीं सुधारी गई बिजली लाइन

पूर्व सरपंच जीवनलाल साहू ने आरोप लगाया कि सामाजिक भवन के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन की ऊंचाई निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं थी। इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।  

राशन दुकान के लिए इस्तेमाल होता था सामाजिक भवन

बताया गया कि भाग्यलक्ष्मी महिला स्व-सहायता समूह गांव में सरकारी राशन दुकान का संचालन करता है। राशन दुकान तक बड़े वाहनों की पहुंच नहीं होने के कारण पीडीएस का राशन कंवर समाज के सामाजिक भवन में रखा जाता था। भवन के इस्तेमाल के बदले समाज की ओर से समूह की महिलाओं को दीपावली से पहले साफ-सफाई और पोताई करने के लिए कहा गया था।  

दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

कालंद्री दीवान की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके परिवार में पांच साल की बेटी और तीन साल का बेटा है। मां की अचानक मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों ने बिजली लाइनों की सुरक्षा और ऊंचाई की जांच कर लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।

तुमगांव पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने पर तुमगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें