Kalar Mahila Mahotsav: समाज की प्रतिभाओं और महिला शक्तियों का हुआ सम्मान, प्रदेश स्तरीय महिला महोत्सव का आयोजन
Kalar Mahila Mahotsav: महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित उजाला पैलेस में प्रदेश स्तरीय कलार महिला महोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा सहित समाज के पदाधिकारी शामिल हुए। समारोह में प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान किया गया और छात्रावास निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की मांग रखी गई।
प्रकाशित: 02 Nov 2026, 08:45 AM· 5 मिनट पढ़ने का समय
पिथौरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kalar Mahila Mahotsav: छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय कलार महिला महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन उजाला पैलेस, पिथौरा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मातृशक्ति एवं सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महिला मंच की पदाधिकारियों द्वारा ध्वजारोहण तथा माता बहादुर कलारिन एवं भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल अध्यक्षता महिला मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला पुनीत सिन्हा एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद विधायकयोगेश्वर राजू सिन्हा, कलार समाज के प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा जिला पंचायत महासमुंद की सभापति रामदुलारी सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम सिन्हा, प्रदेश महामंत्री युवा मंच तेखन सिन्हा, जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा रहे एवं सामाजिक विशिष्ट अतिथियों में किरण सिन्हा, त्रिवेणी सिन्हा, संजू सिन्हा, डामन सिन्हा, भुवन जायसवाल, बसंत सिन्हा, राजेंद सिन्हा, सुरेश सिन्हा, चंद्रहास सिन्हा, अवध सिन्हा, वीरेन्द जायसवाल, दीनदयाल सिन्हा, तुलाराम सोनवानी, पीताम्बर डडसेना, नन्दलाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, प्रेमलाल सिन्हा रघुनाथ सिन्हा, शिव प्रसाद डडसेना ,सहित मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
समाज के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन
मुख्य अतिथि बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कलार समाज की एकता, सामाजिक संगठन, शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए सभी को संगठित होकर आगे बढ़ना चाहिए। समाज द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करते हुए उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने का आह्वान
महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने संबोधन में समाज के युवाओं को शिक्षा, राजनीति, प्रशासन, व्यवसाय एवं अन्य सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला पुनीत सिन्हा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने सभी अतिथियों, समाज के पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही समाज के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए छात्रावास निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की मांग प्रमुखता से रखी। उन्होंने समाज की महिलाओं को संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
महिलाओं को किया सम्मानित समाज की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समारोह में समाज की महिला डॉक्टरों, इंजीनियरों, अधिवक्ताओं तथा प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। साथ ही महिलाओं की प्रतिभा, सामाजिक सहभागिता एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें प्रमुख रूप से लता सिन्हा, रामेश्वरी सिन्हा, कुशुम सिन्हा, हिमांचली सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा, लीला सिन्हा, तेजस्वी सिन्हा, विनंदेश्वरी सिन्हा, अनीता सिन्हा, चंदकिरण सिन्हा, अन्नपूर्णा सिन्हा, गीता सिन्हा, देवकी सिन्हा, पल्ल्वी सिन्हा थे।
कार्यक्रम का कुशल संचालन लेखिका सिन्हा, प्रेमचंद डडसेना लोकनाथ डडसेना विद्या सिन्हा, व धनेश्वरी सिन्हा ने किया। आभार प्रदर्शन महिला मंच की प्रदेश संरक्षक किरण सिन्हा, महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा व कोषाध्यक्ष संजू सिन्हा ने की ।
भव्य आयोजन में इनका रहा सराहनीय योगदान
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जिला,प्रदेश व कौड़िया कलार समाज पिथौरा के प्रमुख पदाधिकारियों, ग्राम एवं युवा प्रमुखों तथा महिला मंच की पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा। इनमें पुष्पा सिन्हा, निर्मला सिन्हा, परमेश्वरी सिन्हा, रेणुका सिन्हा, नीता जायसवाल, कुलेश्वरी सिन्हा, कल्पना सिन्हा, बिंदया जायसवाल, भद्रा सिन्हा, उमा सिन्हा, लता सिन्हा, मिथिलेश डडसेना, मीना सिन्हा, देवकी डडसेना, अनुराधा डडसेना, किरण सिन्हा, अमृता सिन्हा, नीता डडसेना, गायत्री डडसेना, भुनेश्वरी डडसेना, पूजा सिन्हा, संतोषी डडसेना, दीपक देवी गजेंद्र एवं शिवकुमारी डडसेना सहित अनेक महिला पदाधिकारियों एवं समाज सेवियों की सराहनीय भूमिका रही।
यह आयोजन केवल एक महोत्सव नहीं, बल्कि समाज की एकता, नारी शक्ति के सम्मान, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन एवं सामाजिक संगठन की मजबूती का प्रेरणादायी उदाहरण बना। समारोह ने शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं युवाओं की भागीदारी के माध्यम से समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संदेश दिया।