Thursday, 29 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल Chhattisgarh High Court: रिटायर्ड शिक्षक को ₹19.92 लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश CM Vishnu Deo Sai: आज कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, रायपुर में स्कूल-कॉलेज बंद Dewas liquor case: कांग्रेस नेता के बेटे अमन कासलीवाल गिरफ्तार, ₹6 हजार के मुनाफे के लिए सप्लाई किया था केमिकल MP IPS Transfer: 12 IPS अधिकारियों के तबादले, 5 जिलों को मिले नए पुलिस अधीक्षक Crime News: ब्याज के नाम पर मनमाने पैसे वसूलने वाली मां-बेटी गिरफ्तार, लाखों कैश और कोरे स्टाम्प जब्त CG weather update: बेमौसम बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी, खेतों में बिछी धान की फसल Chhattisgarh High Court: रिटायर्ड शिक्षक को ₹19.92 लाख ग्रेच्युटी देने का आदेश
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Chhattisgarh Kalar Samaj: महिला सशक्तिकरण कार्यक्…
Women Empowerment Program  (Image Source: AI Photo)
Women Empowerment Program (Image Source: AI Photo)
महासमुंद

Chhattisgarh Kalar Samaj: महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सम्मानित होंगी समाज की प्रतिभाएं

Chhattisgarh Kalar Samaj: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को पिथौरा में प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा, शिक्षा, इंजीनियरिंग, विधि, प्रशासन और महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में जनप्रतिनिधि, समाज के पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और प्रतिभा सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाएंगे।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Oct 2026, 10:36 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
पिथौरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Kalar Samaj: छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की ओर से आगामी 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जो चिकित्सा, इंजीनियरिंग, विधि, शिक्षा, प्रशासनिक सेवाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर समाज और देश के विकास में योगदान दे रही हैं। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और समाज में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे से होगा।
राजराजेश्वर कार्तवीर्य भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन एवं माता बहादुर कलारिन के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्वजातीय बंधु-बहनें शामिल होंगे। आयोजन समिति ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

विधायक सम्पत अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

प्रदेश स्तरीय महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम में बसना विधायक सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला पुनीत सिन्हा करेंगे। विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ कलार समाज के मुख्या प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा रहेंगे। वहीं, अतिविशिष्ट अतिथियों महासमुंद विधायक राजु सिन्हा, उत्तर रायपुर विधायक पुरन्दर मिश्रा, जिला पंचायत महासमुंद की सभापति रामदुलारी सिन्हा, प्रदेश संरक्षक दीपक सिन्हा,जिला अध्यक्ष नीरज गजेंद्र शामिल रहेंगें ।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ कलार समाज के प्रदेश महामंत्री, कोषाध्यक्ष, महिला मंच, युवा मंच के पदाधिकारी और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले जिलाध्यक्ष भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन में सामाजिक एकजुटता, महिलाओं की भागीदारी और समाज के विकास में उनके योगदान से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और प्रतिभा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खेलकूद गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन होगा। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रतिभा सम्मान समारोह रहेगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रहीं समाज की प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
डॉक्टर, इंजीनियर, अधिवक्ता, द्वितीय श्रेणी अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षिका तथा महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी महिलाओं की उपलब्धियों को मंच प्रदान किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से समाज की अन्य महिलाओं और युवतियों को भी शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह रहेगी कार्यक्रम की समय-सारणी

आयोजन समिति की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत होगी। सुबह 10:30 से 11 बजे तक अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद की गतिविधियां आयोजित होंगी।
दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आगंतुक अतिथियों का स्वागत और उद्बोधन होगा। दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 3:30 से 4 बजे तक आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही टीम

कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति की टीम तैयारियों में जुटी हुई है। कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में अशोक सिन्हा, प्रदेश संयोजक, आदर्श विवाह जनगणना प्रकोष्ठ तथा यशवंत सिन्हा जिम्मेदारी संभालेंगे। मंच संचालन की जिम्मेदारी लेखिका सिन्हा, विद्या सिन्हा, पुष्पांजली सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा और लता सिन्हा दीवान निभाएंगी। वहीं मंचीय व्यवस्था एवं भोजन व्यवस्था स्थानीय कौड़िया परिछेत्र के पदाधिकारी व बाहर से आये हुये अतिथियों का स्वागत सम्मान स्थानीय महिला मंच के पदाधिकारी की रहेगी !कार्यक्रम के संबंध में संयुक्त रूप से छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच की प्रदेश अध्यक्ष प्रमिला पुनीत सिन्हा, संरक्षक किरण सिन्हा, महामंत्री त्रिवेणी सिन्हा एवं कोषाध्यक्ष संजू सिन्हा ने जानकारी दी।
आयोजन समिति ने प्रदेशभर के स्वजातीय बंधुओं और बहनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें