Mahasamund Road Construction: सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति को लेकर ग्रामीणों ने विधायक से की मुलाकात, जल्द स्वीकृति मिलने का मिला आश्वासन
Mahasamund Road Construction: खट्टी-आमकोनी-लभरा सड़क निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति को लेकर ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात की। विधायक ने जल्द स्वीकृति के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया और मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
प्रकाशित: 28 Oct 2026, 07:20 PM· 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund Road Construction: महासमुंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत खट्टी - आमकोनी - लभरा मार्ग निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति को लेकर बुधवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से मुलाकात कर अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की आवश्यकता बताते हुए जल्द से जल्द प्रशासकीय स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके।
ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
इस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से संबंधित प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और आवागमन को सुगम बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति जल्द प्राप्त हो, इसके लिए संबंधित स्तर पर पहल की जाएगी। विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने वर्तमान राहत के लिए जल्द से जल्द मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, ग्रामीण मंडल महामंत्री माखन सिन्हा सहित बोरियाझर, बकमा, परसदा (ख), खट्टी, लभराकला, पोटिया, आमाकोनी, तुसदा, डुमरपाली, खम्हरिया, जोगीडीपा, बोडराबांधा सहित क्षेत्र के अन्य गांव के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थें।