Sunday, 25 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल Mahasamund News: भाजपा नेता के घर से सागौन की लकड़ी जब्त, वन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई Dowry Case: थार और बाइक की मांग पर पत्नी से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना Milky Malai Paneer: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 750 किलो नकली पनीर किया नष्ट Raipur News: प्रेस क्लब में युवक ने की हवाई फायरिंग, पुलिस ने दर्ज किया मामला Road Accident: सगाई से लौट रहे 3 युवकों की मौत, बुलडोजर से निकाले गए शव Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में महिला की मौत, दो बच्चों समेत 3 घायल
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mann Ki Baat: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सांस…
BJP Leaders Listen to PM Modi Mann Ki Baat in Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
BJP Leaders Listen to PM Modi Mann Ki Baat in Mahasamund (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mann Ki Baat: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं भाजपा नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जैविक खेती, खादी उत्पादों की बिक्री और अंगदान जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि गांधी जयंती पर खादी ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रूपए से अधिक रही।

क
प्रकाशित: 25 Oct 2026, 05:04 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mann Ki Baat: रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। इस दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 217 में प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों, जनहित से जुड़े विषयों और देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को सुना। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित अन्य नेतागण, विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थें।

पीएम मोदी ने भाई परमानंद को किया याद, स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले विजयादशमी के पावन पर्व पर मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और यह यात्रा उनके लिए देशवासियों को करीब से जानने व समझने की एक तीर्थ यात्रा के समान है। उन्होंने त्योहारों के अवसर पर लोगों से स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने का आग्रह किया। आगे बताया कि भारत के स्थानीय उत्पादों की वैश्विक मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 4 नवंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद जी की 150वीं जयंती है। आर्य समाज और गदर पार्टी से जुड़े भाई परमानंद जी ने दक्षिण अफ्रीका व गुयाना में कार्य किया और आजादी की लड़ाई में काला पानी की सजा काटी।

मन की बात में खादी, जैविक खेती और अंगदान का जिक्र

आगे बताया कि आज देशभर में लगभग 1 लाख 90 हजार आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोगों के जीवन में नई-नई सुविधाएं लेकर आए हैं। पंजाब में 'खेती विरासत मिशन' नाम की संस्था के बारे में कहा कि संस्था ने ऑर्गेनिक फार्मिंग और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर केवल एक ही दिन में खादी ग्रामोद्योग के उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपए से अधिक दर्ज की गई, जो पिछले साल की तुलना में भी करीब डेढ़ करोड़ रूपए ज्यादा है। अंगदान के संबंध में उन्होंने मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम की शिवानी जी का भी उल्लेख किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें