Wednesday, 21 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे Cyber Fraud: खैरागढ़ में ₹1.86 लाख की साइबर ठगी, उत्तराखंड और दिल्ली से दो आरोपी गिरफ्तार Murder Case: घरेलू विवाद में पत्नी पर कुल्हाड़ी जानलेवा हमला, पति के खिलाफ FIR Chhattisgarh News: दशहरा की आतिशबाजी में लापरवाही अंबिकापुर में टला बड़ा हादसा, जशपुर में दो घायल Chhattisgarh News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समितियों में विवाद, मारपीट तक पहुंचा मामला Cyber Fraud: स्कूल का बैंक खाता बना म्यूल अकाउंट, 100 से ज्यादा खातों में भेजे पैसे
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में …
Yogeshwar Raju Sinha pays tribute to police martyrs (Image Source: Keertiman Media)
Yogeshwar Raju Sinha pays tribute to police martyrs (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Mahasamund News: परसदा (ब) पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जवानों के साहस, त्याग और देश के प्रति समर्पण को याद किया।

क
प्रकाशित: 21 Oct 2026, 07:50 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: परसदा (ब) स्थित पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शामिल हुए और देश की आंतरिक सुरक्षा व आम जनता की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि पुलिस के जवान हर मौसम और विषम से विषम परिस्थितियों में भी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। 
समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने में पुलिस बल का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि कर्तव्य की वेदी पर सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों का यह बलिदान देश हमेशा याद रखेगा। उनके साहस और निष्ठा की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

शहीद परिवारों का किया गया सम्मान 

इस अवसर पर मंच से शहीद जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई और उन्हें अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि शहीद परिवारों का त्याग भी उतना ही बड़ा है जितना कि जवानों का बलिदान, और शासन-प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद 

इस दौरान सरायपाली विधायक चातुरी नंद, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, भाजपा नेता संदीप दीवान, रमेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी सहित पुलिस अधीक्षक, कलेक्टर एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें