Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार Bastanar Ghat Accident: NH-63 पर भीषण टक्कर, ट्राला चालक गंभीर Dhamtari Accident: गंगरेल से लौट रही पिकअप पलटी, 25 से ज्यादा लोग घायल Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का…
Yogeshwar Raju Sinha inspects agriculture complex (Image Source: Keertiman Media)
Yogeshwar Raju Sinha inspects agriculture complex (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Mahasamund News: विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने गंजपारा स्थित निर्माणाधीन कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने, बाउंड्रीवाल बनाने और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

क
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 08:18 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सोमवार को शहर के गंजपारा में निर्माणाधीन कृषि आदान सह व्यावसायिक परिसर का निरीक्षण कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परिसर में निर्माण कार्य की प्रगति, उपलब्ध सुविधाओं और साफ-सफाई की व्यवस्था का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने मंडी सचिव पूरण सिंह कश्यप को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शेष कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता पर विधायक ने दिया जोर

विधायक सिन्हा ने कहा कि निर्माण कार्य समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि परिसर का उपयोग जल्द शुरू हो सके और जिससे इसका लाभ किसान भाइयों को मिल सके। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। निरीक्षण के दौरान विधायक ने परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थित संचालन को ध्यान में रखते हुए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंड्रीवाल आवश्यक है। इससे परिसर व्यवस्थित रहेगा और अनावश्यक आवागमन पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर के आसपास जमा कचरे एवं अनावश्यक सामग्री को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद परिसर का रखरखाव भी नियमित रूप से किया जाना चाहिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण मिल सके। इस दौरान भाजपा नेता रमेश साहू, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, राजेंद्र चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, शरद मराठा, नईम खान सहित अन्य उपस्थित थें।

दिशा निर्देश देते हुए विधायक सिन्हा 
विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन को लाभ पहुंचाना 

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसलिए निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करना संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को प्राथमिकता से दूर करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। आगे कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें