Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार Cultural Program: 52 प्रतिभागियों की रंगोली, बच्चों का नृत्य और सोनहा माटी की प्रस्तुति ने जीता दिल Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Kashi Tamil Sangamam: काशी और तमिल संस्कृति के संगमम  से रू…
Kashi Tamil Sangamam 5.0(Image Source: keertiman media)
Kashi Tamil Sangamam 5.0(Image Source: keertiman media)
महासमुंद

Kashi Tamil Sangamam: काशी और तमिल संस्कृति के संगमम  से रूबरू हुए कॉलेज के विद्यार्थी

Kashi Tamil Sangamam: महासमुंद के शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों ने उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता और तिरुक्कुरल के महत्व को जाना।

ग
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 04:12 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kashi Tamil Sangamam:   भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' अभियान के तहत आयोजित काशी तमिल संगमम 5.0 के उद्घाटन समारोह का 28 नवंबर को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद में वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। प्राचार्य डॉ. रीता पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

नमो घाट वाराणसी में हुआ उद्घाटन समारोह

काशी तमिल संगमम 5.0 का भव्य उद्घाटन वाराणसी के नमो घाट पर उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की उपस्थिति में आयोजित किया गया। यह आयोजन 28 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'Tirukkural Payilvom' यानी 'तिरुक्कुरल का अध्ययन करें' रखी गई है।

तिरुक्कुरल के जीवन मूल्यों पर हुई चर्चा

उद्घाटन समारोह के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी के संबोधन का महाविद्यालय में सीधा प्रसारण किया गया। उन्होंने भारत की प्राचीन सांस्कृतिक एकता, उत्तर और दक्षिण भारत के ऐतिहासिक संबंधों तथा महान तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' में निहित जीवन मूल्यों और उसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषाओं के सम्मान और देश की राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रीता पांडेय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को करीब से समझने का अवसर देते हैं। साथ ही अलग-अलग भाषाओं और परंपराओं के प्रति सम्मान तथा आपसी सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।

महाविद्यालय परिवार की रही सहभागिता

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक डॉ. रमाकांत अग्रवाल, अजय कुमार राजा, दिलीप कुमार बढ़ाई, मनबोध चौहान, आशुतोष पुरी गोस्वामी, सरस्वती सेठ, डॉ. जगदीश सत्यम सहित अतिथि व्याख्याता डॉ. जीवन लाल चंद्राकार, विजय मिर्चें, डॉ. सुशांत भट्टाचार्य, मृणाली चंद्राकर, परवीन नज़ीब, गायत्री चंद्राकर, रेणुका साहू, ममता मनहरे, डॉ. कलमरेखा, रूपवती, रोहिणी देवांगन, डॉ. प्रिया बारीक, अलका निराला, अंशु वर्मा, डॉ. भूपेश पात्र, डॉ. रमेश बंजारे, अनुष्का पांडे, चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी, रोहित ढीमर और कुलेश्वर पेन्दरिया सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीषा प्रधान ने किया। कंप्यूटर विभाग के टीकम साहू और पूजा यादव ने आयोजन में सहयोग दिया। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की इस पहल की सराहना की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें