Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक!
W 𝕏 f
होम › विदेश › Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और…
The devastation following a military airstrike  (Image Source: social media)
The devastation following a military airstrike (Image Source: social media)
🔴 BREAKING विदेश

Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार

Civil War: म्यांमार में सेना के तीन हवाई हमलों में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। मोए बाय में शादी समारोह और रखाइन के बाजार को निशाना बनाया गया। गृहयुद्ध के बीच आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 11:26 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नेपीडा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Civil War: म्यांमार में जारी हिंसा और गृहयुद्ध के बीच सेना ने एक बार फिर आम नागरिकों और विद्रोहियों के प्रभाव वाले इलाकों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार को हुए तीन अलग-अलग हवाई हमलों में कम से कम 30 लोगों की जान चली गई। सबसे भीषण हमला एक शादी समारोह पर हुआ, जिसमें सैकड़ों लोग जुटे थे। इसके अलावा एक स्कूल और एक बाजार पर भी बमबारी की गई। स्थानीय सूत्रों और एजेंसियों के मुताबिक, मोए बाय जिले में हुए शादी समारोह पर हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। सोशल मीडिया पर सामने आए प्रत्यक्षदर्शियों के वीडियो में घायलों और खून से लथपथ लोगों को आनन-फानन में अस्पताल व इलाज के लिए ले जाते देखा जा सकता है। विस्थापितों की मदद करने वाली संस्था 'न्वे ऊ यांग ची फाउंडेशन' के प्रमुख ने 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में 5 मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

रखाइन के बाजार में बमबारी, 9 की गई जान 

शनिवार को पश्चिमी रखाइन राज्य में भी दो बमबारी की घटनाएं सामने आईं। म्राउक-यू इलाके में एक बाजार पर हुए हमले में 9 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय स्तर पर अंतिम संस्कार का काम संभालने वाली संस्था के प्रमुख ह्ला मौंग ऊ ने इस घटना की पुष्टि की है। गौरतलब है कि ये ताजा हमले ऐसे वक्त में हुए हैं, जब महज एक हफ्ते पहले 19 नवंबर को इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने म्यांमार को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए रोहिंग्या नरसंहार का दोषी ठहराया था। अदालत ने अपने फैसले में कहा था कि गृहयुद्ध शुरू होने से पहले म्यांमार ने नरसंहार किया था।

लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा 

शनिवार की ये घटनाएं गुरुवार को मध्य म्यांमार में हुए हमले के ठीक बाद सामने आई हैं। निर्वासन में काम कर रही नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट (NUG) का दावा है कि गुरुवार के हमले में 29 लोगों की जान गई थी। इससे पहले सितंबर के आखिर में भी विद्रोहियों के नियंत्रण वाले रखाइन राज्य के एक बाजार के पास हुए हवाई हमलों में 49 लोगों की मौत और 58 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर आई थी। मोए बाय शहर पर फिलहाल सेना का नियंत्रण है, लेकिन इसके बाहरी इलाकों में शान और करेन्नी राज्यों की सीमाओं के पास विपक्षी गुट सक्रिय हैं, जहां बड़ी संख्या में विस्थापित लोग शरण लिए हुए हैं। निगरानी संस्था ACLED के आंकड़ों के अनुसार, 2021 के बाद से जारी इस संघर्ष में अब तक एक लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

तख्तापलट के बाद सुलगा गृहयुद्ध 

फरवरी 2021 में म्यांमार की सेना ने आंग सान सू की के नेतृत्व वाली चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके विरोध में देश के कई हिस्सों में सशस्त्र गुट और विपक्षी संगठन खड़े हो गए और कई इलाकों पर अपना नियंत्रण कायम कर लिया। सेना बल प्रयोग के जरिए इन विद्रोहों को कुचलने की कोशिश कर रही है, जिसके चलते देश के बड़े हिस्से में लंबे समय से गृहयुद्ध जैसे हालात बने हुए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें