Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › विदेश › Nuclear Submarine: महासागर के नीचे से होगा सीधा वार! पुतिन …
Russia new nuclear submarine (Image Source: social media)
Russia new nuclear submarine (Image Source: social media)
विदेश

Nuclear Submarine: महासागर के नीचे से होगा सीधा वार! पुतिन ने नौसेना को सौंपा ऐसा अदृश्य शिकारी, जिसकी रफ्तार के आगे हर डिफेंस सिस्टम फेल

Nuclear Submarine: रूस ने अपनी नौसेना में परमाणु-संचालित पनडुब्बी पर्म को शामिल किया है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौजूदगी में सेवेरोडविंस्क के सेवमाश शिपयार्ड में इसका ध्वजारोहण समारोह हुआ। दावा है कि यह जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस रूस की पहली पनडुब्बी है। रूस की इस नई सैन्य ताकत की खासियत इसकी परमाणु क्षमता और लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 01:37 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मॉस्को
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Nuclear Submarine: रूसी नौसेना के बेड़े में एक और नई परमाणु-संचालित पनडुब्बी 'पर्म' जुड़ गई है। दावा किया जा रहा है कि यह रूस की पहली ऐसी पनडुब्बी है, जिसे जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस किया गया है। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उत्तर-पश्चिमी रूस के सेवेरोडविंस्क स्थित सेवमाश शिपयार्ड में आयोजित ध्वजारोहण समारोह में शिरकत की और इस पनडुब्बी को औपचारिक रूप से नौसेना को सौंपा। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूस इन दिनों अपने पनडुब्बी बेड़े का तेजी से विस्तार कर रहा है। 'पर्म' के शामिल होने के बाद अब 2030 तक रूसी नौसेना में पांच और परमाणु-संचालित पनडुब्बियां जोड़े जाने की योजना है।

समारोह में पुतिन का संदेश 

समारोह के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि 2030 तक नौसेना को मिलने वाली पांच पनडुब्बियों में तीन पनडुब्बियां 'यासेन-एम' (Yasen-M) श्रेणी की होंगी—यानी उसी क्लास की, जिससे 'पर्म' आती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये पनडुब्बियां किसी भी महासागर में लंबी दूरी तक काम करने में सक्षम हैं और कई तरह की क्रूज मिसाइलें ले जा सकती हैं। पुतिन ने नौसैनिक बेड़े को मजबूत करने की इन योजनाओं को तय समय पर पूरा करने का भरोसा भी जताया। रक्षा जानकारों के अनुसार, परमाणु-संचालित पनडुब्बियां रूस की 'न्यूक्लियर डिटरेंस' यानी परमाणु प्रतिरोध नीति का अहम हिस्सा हैं। समुद्र की गहराई में छिपकर लंबे समय तक टिके रहने की इनकी क्षमता किसी बड़े हमले की स्थिति में 'सेकंड-स्ट्राइक' (जवाबी कार्रवाई) का मजबूत विकल्प देती है।

पनडुब्बी 'पर्म' से जुड़ी खास बातें

  • चौथी पीढ़ी का पोत: 'पर्म' चौथी पीढ़ी की परमाणु-संचालित अटैक सबमरीन है और प्रोजेक्ट 885 सीरीज की छठी पनडुब्बी है।

  • अपग्रेडेड वर्जन: इसे अपग्रेडेड 'प्रोजेक्ट 885M' के तहत तैयार किया गया है, जिसे यासेन-एम क्लास भी कहा जाता है।

  • नाम की विरासत: यूराल पहाड़ों के पास बसे 'पर्म' शहर के नाम पर बनी यह रूस की दूसरी पनडुब्बी है। इससे पहले प्रोजेक्ट 671RTMK श्रेणी की 'बी-292 पर्म' (B-292 Perm) नाम से एक पनडुब्बी सेवा में रह चुकी है।

जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइल की ताकत

  • सटीक मार: पर्म को रूसी '3M22 जिरकॉन' हाइपरसोनिक मिसाइल से लैस किया गया है, जिसे दुश्मन के युद्धपोतों और जमीनी ठिकानों पर सटीक वार करने के लिहाज से तैयार किया गया है।

  • रफ्तार: राष्ट्रपति पुतिन के अनुसार, जिरकॉन की गति ध्वनि की रफ्तार से नौ गुना अधिक है, जो इसे पारंपरिक मिसाइलों के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज और पकड़ने में कठिन बनाती है।

  • रेंज को लेकर दावे: मिसाइल की मारक क्षमता को लेकर अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं—जहां कुछ दावों में इसकी रेंज 400 से 1,000 किलोमीटर तक बताई जाती है, वहीं शुरुआती दावों में इसे 100 किमी तक भी कहा गया था। इसके वारहेड का वजन करीब 300 से 400 किलोग्राम माना जाता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें