Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › सरगुजा संभाग › सूरजपुर › Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 …
Five police personnel suspended in gambling case (Image Source: social media)
Five police personnel suspended in gambling case (Image Source: social media)
🔴 BREAKING सूरजपुर

Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

Gambling News: जिले में अवैध जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद थाना प्रभारी दिनेश पुरैना समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान सात जुआरी पकड़े गए और 99 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। वहीं, सक्ती जिले में जुए की दबिश के दौरान युवक की मौत के आरोपों के बाद एक प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर भी निलंबन की कार्रवाई हुई है। दोनों मामलों ने छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल खड़े किए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 09:32 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सूरजपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gambling News: सूरजपुर जिले में अवैध जुए के खेल को लेकर पुलिस महकमे में उस वक्त हलचल मच गई, जब एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना समेत पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित होने वालों में थाना प्रभारी के अलावा एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षक शामिल हैं।

सूने मकान में दबिश और 99 हजार की बरामदगी 

स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यह शिकायतें मिल रही थीं कि प्रतापपुर इलाके में बेरोकटोक जुए के फड़ सजाए जा रहे हैं और कुछ पुलिसकर्मियों की शह पर जुआरियों को संरक्षण मिल रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सूरजपुर एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने प्रतापपुर के एक सूने मकान पर अचानक दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से 7 जुआरियों को हिरासत में लिया गया और उनके पास से 99 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।

पूछताछ में खुला राज, गिरी गाज 

पकड़े गए जुआरियों से जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। जुआरियों के बयानों के आधार पर प्रतापपुर थाना प्रभारी और अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसके बाद एसपी ने मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर पांचों पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया।

सक्ती जिले का मामला: तालाब में मिला लापता युवक का शव, हंगामा 

छत्तीसगढ़ में पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़ा ऐसा ही एक संवेदनशील मामला हाल ही में सक्ती जिले से भी सामने आया था। वहां 22 नवंबर की रात से लापता 38 वर्षीय महेश राम केवट का शव बुधवार सुबह गंगासागर तालाब से बरामद किया गया था। महेश की तलाश के लिए पहले स्थानीय गोताखोरों और फिर बिलासपुर से पहुंची SDRF की टीम ने अभियान चलाया था। ग्रामीणों का आरोप था कि जुए के मामले में पुलिस की दबिश के दौरान कथित मारपीट के डर से महेश ने तालाब में छलांग लगा दी थी।

चक्काजाम, मुआवजे की मांग और निलंबन 

युवक का शव मिलने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी। नाराज ग्रामीणों ने बिलासपुर-चंद्रपुर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, परिजनों और कांग्रेस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करने तथा पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग उठाई थी। मामले की जांच के बाद सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने हसौद के प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू को गंभीर लापरवाही का दोषी मानते हुए निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें