Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Medical Fraud: असली जैसी रसीदें, फर्जी रजिस्ट्रार और 2.75 करोड़ का खेल, दो डॉक्टरों के साथ ऐसे हुई बड़ी ठगी Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › महासमुंद › Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर …
Stabbing incident during a procession (Image Source: Keertiman Media)
Stabbing incident during a procession (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING महासमुंद

Crime News: फिर हुई चाकूबाजी, शोभायात्रा देखने गए किशोर पर चाकू से हमला

Crime News: गुरुनानक जयंती की शोभायात्रा के दौरान 13 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर हालत में उसे महासमुंद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 08:15 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: बागबाहरा थाना क्षेत्र में गुरुनानक जयंती की शोभायात्रा के दौरान एक 13 साल के लड़के पर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। हमले में किशोर के पेट और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे महासमुंद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 26 नवंबर की रात करीब 8:40 बजे की है। वार्ड नंबर 9, अचानकपारा निवासी जितेन्द्र महानंद (33 वर्ष) पेशे से मोटरसाइकिल मैकेनिक हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 13 वर्षीय भतीजा प्रियांशु महानंद (पिता चेतन महानंद) अशोक होटल के पास मेन रोड पर गुरुनानक जयंती की शोभायात्रा देखने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर प्रियांशु का वहां मौजूद जिगर (निवासी देवार डेरा, चंडी कुटिया, बागबाहरा) से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर जिगर ने अपने पास रखा चाकू निकाला और प्रियांशु पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रियांशु के हाथ और पेट में गहरी चोटें आईं, जिससे काफी खून बहा और पेट का हिस्सा बाहर आ गया।

अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक 

वारदात की खबर मिलते ही जितेन्द्र महानंद मौके पर पहुंचे। तब तक आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल प्रियांशु को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा चुका था। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत महासमुंद स्थित सोहम अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई 

जितेन्द्र महानंद की लिखित रिपोर्ट के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी जिगर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

नहीं थम रही बागबाहरा में चाकू बाजी

हाल ही में बागबाहरा में इस तरह की घटना हो चुकी है जिसमें एक युवक की मौत और कई लोग घायल हो चुके है। अब सवाल यहा है कि आखिर इन सब का जिम्मेदार कौन है, आए दिन हो रही आएसी घटनों से लोगों में दहशत का महौल बना हुआ है। क्या अब भी किसी अप्रिय घटना का इंतजार हो रहा है, फिलहाल इस घटना के लोगों के मन में फिर वही सवाल खड़ा कर दिया है कि अपने आप को और अपने बच्चों को इस सब से कैसे बचा सके। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें