Sunday, 22 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं CG News: निर्माणाधीन छत ढहने से मजदूर की मौत, दो घंटे तक चला SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन Road Accident: बिलासपुर-अंबिकापुर हाईवे पर कार ने  ट्रेलर को मारी टक्कर, एक युवती की मौत Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला Theft Case: देउठनी एकादशी पर गांव गया परिवार, सूने घर में घुसे चोर, जेवर और कैश पार Korba News: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, डेढ़ महीने की बच्ची की मौत, सदमे में बड़ी बहन ने भी दी जान Viral Video: चरित्र शंका बनी विवाद की वजह? बीच बाजार आपस में भिड़ीं दो महिलाएं
W 𝕏 f
होम › दुर्ग संभाग › Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की…
Knife Attack at Supela Gada Chowk(Image Source: Social Media)
Knife Attack at Supela Gada Chowk(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग संभाग

Knife Attack: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, लड़की ने मिलने बुलाया और फिर हुआ हमला

Knife Attack: भिलाई के सुपेला गदा चौक पर लड़की से मिलने पहुंचे 30 वर्षीय युवक विवेक कुर्रे पर चाकू से हमला किया गया। आरोप है कि लड़की के भाई और उसके साथियों ने उसे घेरकर कई वार किए। घायल युवक अस्पताल में भर्ती है, जबकि पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

य
प्रकाशित: 22 Nov 2026, 04:05 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Knife Attack: छत्तीसगढ़ के भिलाई में शनिवार देर रात एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की से फोन पर बातचीत करने के चलते उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। लड़की ने फोन कर युवक को मिलने के लिए बुलाया था। जैसे ही वह सुपेला के गदा चौक पहुंचा, वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक किसी तरह अपनी स्कूटी से मौके से भागने में कामयाब रहा।
शुरुआत में उसे सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

लड़की से कुछ दिन पहले हुई थी पहचान

घायल युवक की पहचान विवेक जय सिंह कुर्रे (30) के रूप में हुई है। घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। विवेक के अनुसार, कुछ दिन पहले उसकी एक लड़की से पहचान हुई थी। करीब चार से पांच दिन पहले दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद लड़की ने उसे मिलने के लिए सुपेला के गदा चौक बुलाया। विवेक का कहना है कि वह लड़की को बहन मानकर मिलने पहुंचा था। उसे अंदाजा नहीं था कि मुलाकात के बहाने उसे निशाना बनाया जाएगा।

पहले से घात लगाए बैठे थे हमलावर

बताया जा रहा है कि लड़की के भाई को दोनों के बीच फोन पर होने वाली बातचीत की जानकारी मिल गई थी। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला करने की योजना बनाई। लड़की के बुलाने पर विवेक गदा चौक पहुंचा। वहां बातचीत के दौरान पहले से मौजूद युवकों ने उसे घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। विवेक के मुताबिक, हमलावरों ने उसकी कमर, सिर, पेट और पीठ पर कई वार किए। हमले के बीच उसने किसी तरह खुद को बचाया और स्कूटी लेकर वहां से निकल गया। घायल अवस्था में वह अस्पताल पहुंचा। उसने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की कोशिश की।

वैशाली नगर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलने के बाद वैशाली नगर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले में लड़की के भाई और उसके साथियों की भूमिका सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमले के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें