Viral Video: शक की एक चिंगारी ने सरेबाज़ार तमाशा बना दिया। उस वक्त हंगामा मच गया, जब चरित्र शंका के विवाद पर दो महिलाएं आपस में एक-दूसरे से भिड़ गईं। विवाद इतना बढ़ा कि बात कहासुनी से देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। बीच बाजार हुए इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला अतरैला बाजार का बताया जा रहा है।
चरित्र शंका में भिड़ीं दो महिलाएं
जानकारी के मुताबिक मामला रीवा जिले के अतरैला बाजार का बताया जा रही है। जहां दो महिलाओं के बीच मारपीट का घटना सामने आया है। विवाद की वजह चरित्र शंका बताई जा रही है। और इसी बात को लेकर, शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते बढ़कर मारपीट में बदल गया। दोनों महिलाएं एक-दूसरे का बाल खींचने लगी और जमीन पर लिटाकर जमकर हाथापाई होने लगा।
मारपीट का वीडियो वायरल
इस दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में मामले की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।











