Murder Case: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पनारा पारा इलाके पर चाकूबाजी की घटना के ममले समने आया है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई.आरोपी कि पहचान नाबालिक के रूप में हुआ है। घटना को देखते हुए लोगों में आक्रोश का महौल बन गया और लोगों ने आरोपी के घर को घेराव कर जमकर पत्थरबाजी की. महौल को देखते हुए मौके पर पुलिस प्रसाशन द्वरा बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश के चलते चाकू मारकर हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते हुए एक नाबालिग के द्वरा मुन्नू कश्यप 40 वर्षीय को चाकू मारकर हत्या करने का आरोप लगा है. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर का घेराव करते हुए जमकर पत्थरबाजी की. कोतवाली थाना क्षेत्र में घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रायास किया गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या के पीछे पुरानी रंजिश के साथ प्रेम प्रसंग का मामला भी सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद नाबालिग आरोपी मौके से फरार है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं इलाके में तनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.











