Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Ganja Seizure: 8.224 किलो गांजा जब्त, महाराष्ट्र की दो महिलाएं गिरफ्तार Road Accident: नवरंगपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दा…
Stabbing incidents, five people injured
Stabbing incidents, five people injured
🔴 BREAKING बिलासपुर

Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल

Crime News: बिलासपुर में चाकूबाजी की दो अलग-अलग घटनाओं ने शहर में सनसनी फैला दी। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज ससुर और उसके बेटे ने दंपती समेत परिवार के पांच सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं, बुधवारी बाजार में पपीते के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक सब्जी व्यापारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों मामलों में पुलिस जांच और कार्रवाई में जुटी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 11:14 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी और दामाद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में बीच-बचाव करने आए लड़के के माता-पिता और बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी पांच घायलों को सिम्स (CIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वारदात के बाद से आरोपी पिता-पुत्र फरार हैं।

एक साल पहले की थी लव मैरिज, तभी से चल रही थी रंजिश 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगला के धुरीपारा निवासी शाहिद अली पेशे से ड्राइवर हैं और उनका बेटा समीर अली एक निजी दूध कंपनी में कार्यरत है। करीब एक साल पहले समीर ने मोहल्ले में ही रहने वाले बलराम कश्यप की बेटी से प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था। युवती के परिजन शुरुआत से ही इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा था।

चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे और बरसाए चाकू 

गुरुवार रात समीर अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद था। इसी दौरान ससुर बलराम कश्यप अपने बेटे के साथ वहां आ धमका। अपनी पहचान छिपाने के मकसद से बलराम ने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। घर के अंदर दाखिल होते ही दोनों ने आव देखा न ताव और समीर तथा अपनी ही बेटी पर चाकू से हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से दंपती को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

चीख-पुकार सुनकर बचाने आए परिजन भी हुए लहूलुहान 

घर के भीतर से आ रही चीख-पुकार सुनकर समीर की मां शाइस्ता, पिता शाहिद और बहन तुरंत कमरे की ओर दौड़े। जब उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी चाकू से वार कर दिए। इस हमले में नवदंपती समेत परिवार के कुल पांच सदस्य लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले।

अस्पताल पहुंचे एएसपी, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिम्स अस्पताल पहुंचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पंकज पटेल भी अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों व डॉक्टरों से स्थिति की जानकारी ली। एएसपी ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

दूसरा मामला में पपीते के विवाद में खूनी संघर्ष

बिलासपुर। शहर के व्यस्ततम बुधवारी बाजार में गुरुवार सुबह मामूली बात पर दो सब्जी व्यापारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यापारी ने दूसरे पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में पीड़ित व्यापारी की छाती और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीला पपीता बताकर माल लेने से किया इनकार 

सिरगिट्टी के नयापारा निवासी विश्वकर्मा बुधवारी बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं। पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, बाजार के ही एक अन्य व्यापारी कुनाल साहू ने शनिचरी बाजार से ऑटो के जरिए दो कैरेट पपीते मंगवाए थे। गुरुवार सुबह करीब 11:20 बजे जब विश्वकर्मा पपीते के दोनों कैरेट लेकर कुनाल की दुकान पर पहुंचे, तो कुनाल ने पपीते ज्यादा पीले होने का हवाला देते हुए माल लेने से साफ इनकार कर दिया।

गाली-गलौज का विरोध करने पर मारा चाकू 

इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते कुनाल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब विश्वकर्मा ने गाली देने से मना किया, तो कुनाल भड़क गया और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान में रखे सब्जी काटने वाले धारदार चाकू से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में विश्वकर्मा की छाती और बाएं हाथ पर गहरा घाव हो गया। मौके पर मौजूद शुभम देवांगन और आसपास के अन्य व्यापारियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी कुनाल साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें