Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, न…
Grandson kills grandmother in Bilaspur (Image Source: Social Media)
Grandson kills grandmother in Bilaspur (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या

Bilaspur Crime: ग्राम लोहर्सी में 21 वर्षीय पोते ने देर रात घूमने से रोकने पर अपनी 65 वर्षीय दादी की खाट के पाए से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 05:56 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur Crime: पारिवारिक विवाद के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में 21 वर्षीय युवक ने अपनी 65 वर्षीय दादी की खाट के पाए से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दादी उसे देर रात तक बाहर घूमने से मना करती थीं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दादी के शव के पास ही बैठा रहा। कुछ देर बाद उसने अपने पिता और दादी के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दादी के साथ रहता था आरोपी पोता

जानकारी के अनुसार, ग्राम लोहर्सी के सतनामीपारा निवासी नरबदा कोशले (65) अपने पोते मृत्युंजय उर्फ बब्बू कोशले (21) के साथ रहती थीं। उनके पति तिरिथराम का पहले ही निधन हो चुका है। वहीं, उनका बेटा साजन कोशले अपने परिवार के साथ रोजगार के सिलसिले में ऊटी गया हुआ था। ऐसे में घर पर दादी और पोता ही रहते थे।

देर रात बाहर घूमने से रोकती थीं दादी

बताया जा रहा है कि माता-पिता के घर पर नहीं रहने के कारण बब्बू अक्सर देर रात तक बाहर घूमता था। उसकी दादी को यह बात पसंद नहीं थी। वह उसे रात में बाहर जाने से रोकती थीं और गलत संगत से दूर रहने की समझाइश देती थीं। इस बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती थी।

गुस्से में खाट के पाए से किया हमला

सोमवार रात भी नरबदा ने अपने पोते को देर रात बाहर जाने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर बब्बू ने खाट के पाए से उन पर कई वार कर दिए। हमले में गंभीर रूप से घायल नरबदा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

पिता और दादी के भाई को फोन कर दी जानकारी

वारदात के बाद आरोपी ने अपने पिता साजन कोशले और दादी के भाई भगवत महिलांगे को फोन किया। उसने दोनों को बताया कि उसने अपनी दादी की हत्या कर दी है। फोन पर उसने यह भी कहा कि दादी उसे रोज बाहर जाने से रोकती थीं और लगातार टोकने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। 

खिड़की से देखा तो कमरे में पड़ा था बहन का शव

आरोपी का फोन आने के बाद भगवत महिलांगे भी मौके पर पहुंचे। घर का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उन्होंने खिड़की से अंदर झांककर देखा। कमरे में उनकी बहन नरबदा कोशले का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस और डायल 112 को घटना की जानकारी दी।

पुलिस के पहुंचने पर खुद बाहर आया आरोपी

सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, पुलिस के आने पर आरोपी ने कमरे का दरवाजा खोला और बाहर आकर पुलिस वाहन में बैठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मृत्युंजय उर्फ बब्बू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें