Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Crime News: पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्ता…
Wife dies husband arrested(Image Source: Social Media)
Wife dies husband arrested(Image Source: Social Media)
दुर्ग

Crime News: पत्नी की मौत के मामले में पति गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Crime News: जामुल में पत्नी की मौत के मामले में पुलिस ने पति संजीव कुमार शर्मा (55) को गिरफ्तार किया है। महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद चूहे मारने की दवा का सेवन किया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

य
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 06:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: जामुल में महिला की मौत के करीब एक महीने बाद पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार किया है। महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद चूहे मारने की दवा खा ली थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच दिन तक चले उपचार के दौरान 25 सितंबर को उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है।

पारिवारिक विवाद के बाद बिगड़ी थी महिला की तबीयत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 20 सितंबर 2026 की है। जामुल की एसीसी कॉलोनी में रहने वाली अंजना शर्मा का अपने पति संजीव कुमार शर्मा के साथ किसी पारिवारिक बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अंजना ने चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें श्री शंकराचार्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। 25 सितंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

जांच में पति की भूमिका पर पुलिस को संदेह

महिला की मौत के बाद जामुल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल की। जांच के दौरान पति संजीव कुमार शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस के अनुसार, जांच में ऐसे तथ्य सामने आए, जिनके आधार पर पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

BNS की धारा 108 के तहत दर्ज हुआ मामला

इस प्रकरण में पुलिस ने अपराध क्रमांक 823/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के अंतर्गत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने 29 अक्टूबर 2026 को घेराबंदी कर आरोपी संजीव कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 55 वर्ष बताई गई है। वह मूल रूप से एमआईजी-78, जनता मार्केट के पास, पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग का निवासी है और वर्तमान में जामुल की एसीसी कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें