Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › बालोद › CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर…
Hyva truck fire in Limhatola village Balod(Image Source: social media)
Hyva truck fire in Limhatola village Balod(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बालोद

 CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान

CG News: बालोद के लिमहाटोला गांव में मंगलवार सुबह सड़क किनारे खड़ी हाइवा में अचानक आग लग गई। गाड़ी के अंदर सो रहे ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 02:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 CG News: बालोद जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डौंडी थाना क्षेत्र के लिमहाटोला गांव में सड़क किनारे खड़ी एक हाइवा अचानक आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान हाइवा के अंदर सो रहे ड्राइवर ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचा ली। मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर ने हाइवा को रात में सड़क किनारे खड़ा किया था और आराम करने के लिए उसी के अंदर सो गया था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे अचानक गाड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। गाड़ी में आग फैलती देख ड्राइवर घबरा गया और बिना देर किए बाहर छलांग लगा दी। उसकी सूझबूझ और तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।

मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम 

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और डौंडी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत की और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि जब तक उस पर काबू पाया जाता, हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। आग लगने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं फिलहाल हाइवा में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। डौंडी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना में हाइवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ड्राइवर सुरक्षित बच गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें