Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी Electrical Safety: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, करंट से ऑपरेटर की मौत Kuno National Park: चीता शिकार मामलें में 25 संदिग्ध हिरासत में, लापरवाही बरतने पर 10 वनकर्मी निलंबित
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › CG High Court: आत्महत्या मामले में आठ आरोपियों को…
High Court verdict in a suicide case(Image Source: AI Photo)
High Court verdict in a suicide case(Image Source: AI Photo)
बिलासपुर

CG High Court: आत्महत्या मामले में आठ आरोपियों को राहत, हाई कोर्ट ने रद्द की आपराधिक कार्रवाई

CG High Court: जुंगेरा गांव में 30 हजार रुपए के जुर्माने और कथित धमकी के बाद हुई आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आठ आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही रद्द कर दी। कोर्ट ने कहा कि आत्महत्या के लिए उकसाने का ठोस सबूत नहीं मिला।

य
प्रकाशित: 31 Oct 2026, 05:28 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG High Court: बालोद जिले के जुंगेरा गांव में सामाजिक बैठक के दौरान लगाए गए जुर्माने और गांव से बाहर करने की धमकी के बाद एक व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी बनाए गए आठ लोगों के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों से यह साबित नहीं होता कि आरोपितों ने मृतक को आत्महत्या के लिए उकसाया था या जानबूझकर ऐसा कोई कदम उठाया था, जिसका उसकी आत्महत्या से सीधा संबंध हो।
मामले की सुनवाई जस्टिस नरेश कुमार चंद्रवंशी की एकलपीठ में हुई। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी गांव की बैठक में मौजूद रहने भर से सभी लोगों को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका और उसके कृत्य का स्पष्ट आधार होना जरूरी है।

बैठक में 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाने का आरोप

यह मामला बालोद जिले के जुंगेरा गांव का है। मृतक ओमप्रकाश भुआर्य की पत्नी ईश्वरी भुआर्य और बेटे अमित भुआर्य ने आठ लोगों के खिलाफ विशेष न्यायालय में निजी परिवाद दायर किया था। शिकायत के मुताबिक, 10 मई 2024 को गांव में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें ओमप्रकाश पर गांव की लड़कियों को लेकर अपमानजनक बातें फैलाने और समिति के सदस्यों के साथ गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया। परिजनों का कहना था कि बैठक में ओमप्रकाश पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। रकम जमा नहीं करने पर परिवार को गांव से बाहर करने की धमकी भी दी गई। इस घटना के बाद ओमप्रकाश मानसिक रूप से परेशान थे और उन्हें अपमान महसूस हो रहा था। इसके कुछ दिन बाद 16 और 17 मई 2024 की दरमियानी रात उन्होंने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

विशेष न्यायालय के आदेश को हाई कोर्ट में दी गई चुनौती

परिजनों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायालय ने 23 अप्रैल 2025 को आठों आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500, 306 और 149 के साथ अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया था। इस आदेश को आरोपितों ने हाई कोर्ट में चुनौती दी। मामले में पहले छह फरवरी 2026 को हाई कोर्ट की खंडपीठ ने निचली अदालत की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगाई थी।

सात दिन के अंतर और आरोपितों की भूमिका पर कोर्ट ने उठाए सवाल

अपीलकर्ताओं की ओर से कहा गया कि बैठक में जुर्माने की राशि शीतला मंदिर में दान के लिए तय की गई थी। मृतक ने बैठक में अपनी बात स्वीकार कर रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी किए थे। किसी अपीलकर्ता ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया या जानबूझकर ऐसा दबाव बनाया, इसका कोई प्रमाण नहीं है। पुलिस की जांच में भी आत्महत्या के पीछे पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं की बात सामने आई थी। वहीं, मृतक के परिजनों की ओर से दलील दी गई कि 30 हजार रुपए जमा करने का दबाव बनाया गया और ऐसा नहीं करने पर गांव से बाहर करने की धमकी दी गई थी। इससे परेशान होकर ओमप्रकाश ने आत्महत्या की।

SC-ST एक्ट और मानहानि की धाराओं पर भी कोर्ट की टिप्पणी

हाई कोर्ट ने कहा कि मृतक का अनुसूचित जनजाति वर्ग से होना अपने आप में एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v) लागू करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसके लिए यह स्थापित होना जरूरी है कि अपराध उसकी जनजातीय पहचान के कारण किया गया था। इसी तरह, भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत मानहानि का मामला चलाने के लिए किसी विशेष आरोपित की ओर से मानहानिकारक बयान दिए जाने का आधार होना चाहिए। इस मामले में ऐसा कोई स्पष्ट प्रमाण सामने नहीं आया। 
अदालत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223(1) के प्रावधान का भी उल्लेख किया। इसके अनुसार, निजी शिकायत पर संज्ञान लेने से पहले आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना आवश्यक है। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद हाई कोर्ट ने विशेष न्यायालय का 23 अप्रैल 2025 का आदेश निरस्त कर दिया। साथ ही आठों अपीलकर्ताओं के खिलाफ दर्ज आपराधिक कार्यवाही भी रद्द कर दी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें