Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार Bilaspur News: 188 करोड की लागत से बनी सड़क निर्माण पुरा होने से पहले ही जर्ज़र
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › CG High Court: निजी जमीन पर बना सरकारी स्कूल, अब …
government school on private land in Masturi(Image Source: Keertiman Media)
government school on private land in Masturi(Image Source: Keertiman Media)
बिलासपुर

CG High Court: निजी जमीन पर बना सरकारी स्कूल, अब बदले में देनी होगी वैकल्पिक भूमि

CG High Court: बिलासपुर जिले के मस्तूरी में सरकारी स्कूल के शेड, रसोईघर और शौचालय निर्माण में इस्तेमाल की गई निजी जमीन के मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य शासन के अधिकारियों को याचिकाकर्ता आशीष अवस्थी को 0.15 एकड़ के बराबर उपयुक्त वैकल्पिक भूमि देने के संबंध में 90 दिनों के भीतर आवश्यक आदेश पारित करने के निर्देश दिए हैं।

ग
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 03:22 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG High Court: सरकारी स्कूल के शेड, रसोईघर और शौचालय के निर्माण में इस्तेमाल की गई निजी जमीन के मामले में अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राज्य शासन के अधिकारियों को जमीन मालिक को 0.15 एकड़ के बराबर उपयुक्त वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति के परिजन की कथित सहमति के आधार पर उसकी निजी जमीन का सरकारी उपयोग वैध नहीं माना जा सकता। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ ने बिलासपुर जिले के मस्तूरी निवासी आशीष अवस्थी की याचिका पर यह आदेश दिया है।

तहसीलदार ने दिया था कब्जा लौटाने का आदेश

आशीष अवस्थी ने जमीन वापस दिलाने के लिए तहसीलदार के समक्ष आवेदन किया था। इस पर 29 दिसंबर 2022 को तहसीलदार ने जमीन का कब्जा लौटाने का आदेश जारी किया। हालांकि, स्कूल के विद्यार्थियों को असुविधा न हो, इसे देखते हुए याचिकाकर्ता ने जमीन के बदले बराबर मूल्य की वैकल्पिक सरकारी भूमि देने की मांग की। इसके बाद अतिरिक्त कलेक्टर ने 27 नवंबर 2024 को उनका आवेदन खारिज कर दिया। आवेदन खारिज करने के पीछे तर्क दिया गया कि आशीष के पिता दुर्गा सहाय अवस्थी वर्ष 2005 से 2010 तक गांव के सरपंच थे और निर्माण कार्य के दौरान उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई थी।

निजी जमीन पर हुआ था स्कूल का निर्माण

मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता आशीष अवस्थी मस्तूरी तहसील के खसरा नंबर 66/14 की कुल 85 डिसमिल जमीन के दर्ज भूमिस्वामी हैं। यह जमीन 21 जनवरी 2021 को उनके नाम दर्ज हुई थी। उनकी जमीन से लगी सरकारी भूमि पर बालक प्राथमिक शाला संचालित है। स्कूल के विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए बनाए गए शेड, रसोईघर और शौचालय के निर्माण में आशीष की निजी जमीन का करीब 0.15 एकड़ हिस्सा इस्तेमाल किया गया था।

पिता की कथित सहमति को हाई कोर्ट ने नहीं माना पर्याप्त

मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि पिता की कथित सहमति को निजी जमीन के इस्तेमाल की वैध अनुमति नहीं माना जा सकता। सहमति, समझौते या स्वेच्छा से जमीन देने का कोई वैधानिक प्रमाण भी प्रस्तुत नहीं किया गया। अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के विद्या देवी बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को कानून के अधिकार के बिना उसकी संपत्ति से वंचित नहीं किया जा सकता।

90 दिनों के भीतर कार्रवाई के निर्देश

बिलासपुरने अधिकारियों को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता की सहमति लेकर आदेश की प्रति प्राप्त होने के 90 दिनों के भीतर 0.15 एकड़ के बराबर उपयुक्त वैकल्पिक भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक आदेश पारित किए जाएं। इसके साथ ही अदालत ने याचिका का निराकरण कर दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें