Friday, 30 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
BJP MLA Death: भाजपा को बड़ा झटका, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार BJP MLA Death: भाजपा को बड़ा झटका, अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार Pangolin Smuggling: वन्यजीव तस्करी का खुलासा, पैंगोलिन के शल्क के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला Bagbahara Leopard Attack: तेंदुए की दहशत बरकरार, एक ही रात दो घरों में घुसकर किया शिकार
W 𝕏 f
होम › जगदलपुर (बस्तर) › Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत…
Bastar Police Arrest Cannabis Smugglers(Image Source: social media)
Bastar Police Arrest Cannabis Smugglers(Image Source: social media)
🔴 BREAKING जगदलपुर (बस्तर)

Crime News: ओडिशा से मथुरा गांजा ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, 4.25 लाख का माल जब्त

Crime News: बस्तर के नगरनार में पुलिस ने ओडिशा से मथुरा गांजा लेकर जा रहे पति-पत्नी को पकड़ा। आरोपियों से 8.5 किलो गांजा, नगदी और मोबाइल जब्त किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 05:45 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जगदलपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नगरनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा लेकर जा रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 8 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 25 हजार रुपए बताई गई है।

मुखबिर की सूचना मिलते ही पुलिस ने की घेराबंदी 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि दो लोग ओडिशा से गांजा लेकर मथुरा की ओर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नगरनार पुलिस ने धनपुंजी आरटीओ नाका के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध नजर आए पति-पत्नी को रोककर उनकी तलाशी ली गई।

बैग से मिले गांजे के चार पैकेट

 तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग में गांजे के चार पैकेट मिले। पुलिस ने कुल 8 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। गांजे के अलावा आरोपियों के पास से नगदी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है

मथुरा के रहने वाले है दाेनों आरोपी 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेंद्र दास और उसकी पत्नी संचिता दास के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें