Saturday, 31 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी DMF Scam: घोटाले पर ED का शिकंजा, सतपाल चाबड़ा समेत 17 आरोपी जांच के घेरे में Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त CG News: ट्रक की चपेट में आने से दंपती की मौत, 10 वर्षीय नाती गंभीर Fake Doctor Case: फर्जी डिग्री के सहारे ICU में मरीजों का कर रहा था इलाज, डॉक्टर पर FIR Crime News: रायपुर कलेक्टेरेट में चौकीदार ने लगाई फांसी, 20 लाख से अधिक का कर्ज Durg Cyber Fraud: फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, AI से बनी लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर करते थे ठगी
W 𝕏 f
होम › रायगढ़ › Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था …
Health Department raids unlicensed clinic(Image Source: Social Media)
Health Department raids unlicensed clinic(Image Source: Social Media)
रायगढ़

Health Department Action: बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लगाया ताला

Health Department Action: रायगढ़ के धरमजयगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने अनियमितताएं मिलने पर दो क्लिनिक सील किए। एक बिना लाइसेंस संचालित हो रहा था, जबकि दूसरे में पंजीयन सहित कई खामियां मिलीं।

य
प्रकाशित: 30 Oct 2026, 04:47 PM · अपडेट: 31 Oct 2026, 07:17 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Health Department Action: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग की अलग-अलग जांच में दो क्लिनिकों में अनियमितताएं सामने आने के बाद उन्हें सील कर दिया गया। इनमें एक क्लिनिक बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था, जबकि दूसरे क्लिनिक में पंजीयन सहित कई जरूरी व्यवस्थाओं की कमी मिली।

बिना लाइसेंस चल रहा था क्लिनिक

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार हितेष साहू और बीएमओ डॉ. गजानंद राठिया की संयुक्त टीम को ग्राम सकरलिया में एक क्लिनिक के अवैध संचालन की सूचना मिली थी। शिकायत की जानकारी मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान पता चला कि एक मकान के कमरे में कई वर्षों से क्लिनिक संचालित किया जा रहा था। टीम ने जब क्लिनिक संचालक उत्तम विश्वास से उनकी शैक्षणिक योग्यता और संचालन संबंधी लाइसेंस के दस्तावेज मांगे, तो वे कोई भी वैध प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने तत्काल क्लिनिक को सील कर दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

नंदे क्लिनिक में भी मिलीं कई अनियमितताएं

धरमजयगढ़ स्थित नंदे क्लिनिक पर भी स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। विभागीय जांच में क्लिनिक के संचालन से जुड़ी कई खामियां सामने आईं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले यहां प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्लिनिक की जांच की। जांच में क्लिनिक का पंजीयन नहीं होने सहित कई अन्य कमियां पाई गईं। इन अनियमितताओं को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया।

क्षेत्र के क्लिनिकों पर विभाग की नजर

बीएमओ डॉ. गजानंद राठिया के मुताबिक, करीब दस दिन पहले डॉ. रचना नंदे के क्लिनिक में खामियां मिलने पर उसे सील किया गया था। वहीं, गुरुवार को ग्राम सकरलिया में बिना वैध लाइसेंस के क्लिनिक संचालित होने की सूचना पर टीम ने जांच की और कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि धरमजयगढ़ क्षेत्र में निजी क्लिनिकों की लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन या अनियमितता सामने आएगी, वहां संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें