Monday, 12 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में Myanmar Drone Attack: NSCN-EF के कैंप पर हमला, 60 बम गिराने का दावा CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं Atar Singh Bhadana: भरतपुर में खनन विवाद में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात Balodabazar News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत शरीर पर मिले चोट के निशान BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप Viral Video: रेप का आरोपी अस्पताल में खा रहा गुटखा और चला रहा फोन, सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी आराम की मुद्रा में
W 𝕏 f
होम › रायपुर › CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मर…
Irregularities found in 14 hospitals under the Ayushman scheme(Image Source: AI Photo)
Irregularities found in 14 hospitals under the Ayushman scheme(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING रायपुर

CG Health Department: आयुष्मान योजना के नाम पर मरीजों से वसूली, 14 अस्पतालों में मिली अनियमितताएं

CG Health Department: आयुष्मान भारत योजना के तहत 17 अस्पतालों की जांच में 14 में अनियमितताएं मिली हैं। मरीजों से अतिरिक्त वसूली और गलत पैकेज के इस्तेमाल के मामलों में संबंधित अस्पतालों पर जुर्माने और योजना से बाहर करने की कार्रवाई की तैयारी है।

य
प्रकाशित: 12 Oct 2026, 12:01 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG Health Department: आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज में अनियमितताओं को लेकर की गई जांच पूरी हो गई है। जांच में प्रदेश के 14 अस्पतालों में गड़बड़ी सामने आई है। इन अस्पतालों के खिलाफ अब जुर्माना लगाने और योजना से बाहर करने की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 
हम बता दे कि, स्टेट नोडल एजेंसी की टीम ने 30 सितंबर को प्रदेश के आठ जिलों में स्थित 17 अस्पतालों की जांच की थी। इस दौरान अस्पतालों से इलाज से जुड़े दस्तावेज भी लिए गए थे। जांच में गलत पैकेज के तहत क्लेम करने और मरीजों से इलाज के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूलने से संबंधित शिकायतों की पुष्टि हुई है।

आठ जिलों के अस्पताल जांच के दायरे में

जांच अभियान में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, बस्तर, कबीरधाम, कोंडागांव और कोरबा जिले के अस्पताल शामिल थे। टीम ने अस्पतालों में इलाज से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की और योजना के नियमों के पालन की स्थिति का जायजा लिया। अनियमितताएं सामने आने के बाद संबंधित अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें जुर्माना लगाने के साथ आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल का पंजीकरण रद्द करने यानी डी-इम्पैनलमेंट की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। इससे पहले भी योजना में गड़बड़ी के मामलों में दो अस्पतालों को बाहर किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

आयुष्मान भारत योजना में गड़बड़ी को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी सख्त रुख अपना चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि मरीजों के इलाज में लापरवाही या योजना के नाम पर अतिरिक्त पैसे वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री के मुताबिक, सरकार की मंशा है कि पात्र लोगों को योजना का लाभ मिले और आर्थिक परेशानी के कारण किसी मरीज को इलाज से वंचित न होना पड़े। यदि कोई अस्पताल योजना के नियमों का उल्लंघन करता है या मरीजों से निर्धारित राशि से अधिक पैसे लेता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में इस तरह की अनियमितताएं सामने आने पर पहले से अधिक सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। अब जांच में चिह्नित अस्पतालों पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें