Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित Road Construction: रायपुर में डामर महंगा होने से 6 सड़कों का काम अटका, दरें बढ़ाने निगम ने लिखा पत्र CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › सूरजपुर › CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स…
Surajpur hospital negligence case after newborn death(Image Source: Keertiman Media)
Surajpur hospital negligence case after newborn death(Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING सूरजपुर

CG News: सूरजपुर में बंद अस्पताल के बाहर प्रसव, स्वास्थ्य विभाग ने दो कर्मचारियों को किया निलंबित

CG News: सूरजपुर के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय ताला लगा होने के कारण गर्भवती महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप है। अस्पताल के गेट के सामने प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Oct 2026, 07:21 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 CG News: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को परिजन रात में गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि अस्पताल में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही स्वास्थ्यकर्मी। केंद्र के गेट पर ताला लगा होने के कारण महिला को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। इसी दौरान अस्पताल के बाहर ही उसका प्रसव हो गया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। 
घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने 15 अक्टूबर को अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है। जांच और कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

रात 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे थे परिजन मिली

जानकारी के अनुसार, यह मामला सूरजपुर जिले के गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है। ग्राम पंचायत पवनपुरी के तलवापारा निवासी अनिर कुमार सारथी 14 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। उस समय डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के मौजूद नहीं होने के कारण महिला को तत्काल उपचार नहीं मिल सका। इसी बीच अस्पताल के गेट के सामने ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई।
घटना के बाद परिजन महिला को उपचार के लिए रामानुजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। नवजात की मौत से परिवार में शोक का माहौल बन गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भी नाराजगी बढ़ गई। 15 अक्टूबर को ग्रामीण गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर एकत्र हुए और स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अस्पताल के गेट पर ताला लगाकर अपनी नाराजगी जताई गई। दूरदराज के गांवों के मरीज आखिर कहां जाएंगे। लोगों ने अस्पताल में नियमित स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल 

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता सुनील अग्रवाल ने भी प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्थिति अलग है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति सुधारने के लिए समय रहते ठोस कदम उठाने की जरूरत है। यदि प्रशासन इस दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं करता है, तो कांग्रेस आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।
Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवालयह भी पढ़ेंRajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल

आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन 

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और जांच के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। हालांकि, इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और आपातकालीन प्रसव की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के लिए सरकारी स्वास्थ्य केंद्र अक्सर आपात स्थिति में इलाज का सबसे नजदीकी विकल्प होते हैं। ऐसे में रात के समय केंद्र बंद मिलने और समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने की शिकायत व्यवस्था की जवाबदेही को लेकर चिंता बढ़ाती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें