Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Health Department: छत्तीसगढ़ में गैर-संचारी रोगों…
Training conducted under the NP-NCD program(Image Source: CGDPR)
Training conducted under the NP-NCD program(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Health Department: छत्तीसगढ़ में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम की तैयारी तेज, NP-NCD कार्यक्रम के तहत हुआ प्रशिक्षण

Health Department: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने गैर-संचारी रोगों की पहचान और उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को NP-NCD कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में NCD स्क्रीनिंग, NCD पोर्टल और मरीजों के फॉलोअप की प्रक्रिया समझाई गई।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 02:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Health Department: गैर-संचारी रोगों (NCD) की समय पर पहचान, जांच और उपचार व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर के मैदानी अमले का प्रशिक्षण पूरा किया है। राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत रायपुर, बस्तर और बिलासपुर संभाग मुख्यालयों में संभाग स्तरीय कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें जिला नोडल अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला सलाहकार, एफएलओ, डीडीएम, बीपीएम और बीडीएम सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया।
आयोजित प्रशिक्षण में डॉ. गायत्री बांधी, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, बिलासपुर तथा डॉ. शुभा घरेवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित राज्य स्तर के सलाहकारों के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और WJCF के प्रतिनिधियों ने एनपी-एनसीडी के विभिन्न घटकों की जानकारी दी। प्रतिभागियों को गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, समय पर पहचान, रेफरल, उपचार एवं फॉलोअप से जुड़ी प्रक्रियाओं के साथ कार्यक्रम की निगरानी और रिपोर्टिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। 

स्वास्थ्य विभाग ने जिला और ब्लॉक स्तर के कर्मियों को दिया प्रशिक्षण
NCD पोर्टल पर भी प्रशिक्षण

कार्यशाला में NCD पोर्टल के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त जानकारी को पोर्टल पर दर्ज करने, डेटा के व्यवस्थित संधारण और कार्यक्रम की प्रगति की निगरानी की प्रक्रिया समझाई गई। NP-NCD के प्रभावी संचालन के लिए प्रशिक्षण श्रृंखला आयोजित की जा रही है। बिलासपुर संभाग में 23 सितंबर को प्रशिक्षण आयोजित किया गया। विभाग का फोकस जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रम की प्रक्रियाओं को एकरूप और व्यवस्थित करते हुए NCD की स्क्रीनिंग व फॉलोअप व्यवस्था को मजबूत करने पर है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें