Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Police Arrest: पांच लाख रुपए की मांग का आरोप, 20 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक गिरफ्तार Bilaspur Crime: देर रात घूमने से रोकती थी दादी, नाराज पोते ने खाट के पाए से पीटकर की हत्या Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर
W 𝕏 f
होम › कांकेर (उत्तर बस्तर) › Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धा…
₹1.44 Crore Paddy Procurement Scam in Asulkhar (Image Source: Social Media)
₹1.44 Crore Paddy Procurement Scam in Asulkhar (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker News: धान खरीदी केंद्र से 4,651 क्विंटल धान गायब, 1.44 करोड़ की गड़बड़ी में दो गिरफ्तार 

Kanker News: आसुलखार धान खरीदी केंद्र में 4,651 क्विंटल धान और 11,628 बोरा बारदाने की कमी मिली है। करीब 1.44 करोड़ रुपए की अनियमितता के मामले में दो प्रभारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 05:29 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
कांकेर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Kanker News: जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के आसुलखार धान खरीदी केंद्र में जांच के दौरान 4,651 क्विंटल से अधिक धान और 11,628 बोरा बारदाने की कमी पाई गई है। इस गड़बड़ी से शासन को करीब 1 करोड़ 44 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। मामले में पुलिस ने धान खरीदी प्रभारी और बारदाना प्रभारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 36 हजार क्विंटल से अधिक धान की हुई थी खरीदी
जानकारी के मुताबिक, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित आसुलखार के धान खरीदी केंद्र में कुल 748 किसानों से 36,703 क्विंटल धान खरीदा गया था। रिकॉर्ड के अनुसार, इसमें से 30,855 क्विंटल धान का ही उठाव हुआ था। खरीदी केंद्र में उपलब्ध स्टॉक और दस्तावेजों का मिलान करने के साथ जब भौतिक सत्यापन किया गया, तो बड़े पैमाने पर अंतर सामने आया। जांच में 4,651 क्विंटल धान और 11,628 बोरा बारदाना कम मिला। इनकी कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 44 लाख 18 हजार 720 रुपए आंकी गई है।

संयुक्त जांच टीम ने सौंपी रिपोर्ट 

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर खाद्य शाखा ने 10 जून 2026 को जांच समिति गठित की थी। इस समिति में खाद्य निरीक्षक, सहकारी निरीक्षक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक को शामिल किया गया था। संयुक्त टीम ने खरीदी केंद्र के रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध सामग्री का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। जांच में धान खरीदी प्रभारी टिकेश्वर पोटाई और बारदाना प्रभारी भोज कुमार जैन की भूमिका सामने आई। इसके बाद समिति प्रबंधक परमेश महावीर की रिपोर्ट पर भानुप्रतापपुर थाने में अपराध क्रमांक 226/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
 गया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धान खरीदी प्रभारी टिकेश्वर पोटाई और बारदाना प्रभारी भोज कुमार जैन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया गया। आसुलखार धान खरीदी केंद्र में सामने आई इस गड़बड़ी ने सरकारी धान खरीदी व्यवस्था में स्टॉक के रखरखाव और निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें