Girls Hostel News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दुर्गूकोंदल स्थित नेतजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में 12 वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा के आत्महत्या का सामने आया है। उसके कमरे पर दुपट्टे से लटका हुआ शव मिला है मृतिका तुमरीसुर गांव की रहने वाली थी वह पिछले 6 सालों से यही रहकर पढ़ाई कर रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम भी माैके पर पहुंचे फिलहाल छात्रा की मौत के कारणाें का पता नही चल पाया है।
दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय का छात्रा तुमरीसुर गांव की निवासी थी। वह पिछले करीब 6 सालों से इसी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी 23 अक्टूबर को तबीयत खराब हाने के कारण उसके पिता उसे घर ले गया था। इसके बाद उसके26 अक्टूबर की सुबह उसने मामा उसे वापस छात्रावास छोड़ने आए थे।
कमरे का दरवाज बंद हाेने पर हुआ जानकारी
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर के बाद छात्रा कक्षा में नहीं गई और अपने कमरे में ही रही। शाम करीब पांच बजे जब दूसरी छात्राएं अपने कमरे में लौटीं, तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला। छात्राओं ने इसकी सूचना छात्रावास अधीक्षक को दी। दरवाजा खुलने पर छात्रा का शव सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के बाद छात्रावास परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
एसडीएम सहित अधिकारियाें ने लिया घटनास्थल का जायजा
मामले की जानकारी मिलते ही भानुप्रतापपुर के एसडीएम अनिकेत फडतरे समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भानुप्रतापपुर लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी और लंबे समय से छात्रावास में रहकर शिक्षा प्राप्त कर रही थी। ऐसे में उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच का विषय है। फिलहाल घटना के पीछे किसी खास वजह की पुष्टि नहीं हुई है। दुर्गूकोंदल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही घटना की परिस्थितियों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।






