Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान CG News: तेज रफ्तार पिकअप का कहर, विधायक के भाई समेत तीन लोगों की मौत Chhattisgarh News: खेत में बिछे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत Kanpur Robbery: बीजेपी नेता के फार्म हाउस में 32 लाख की डकैती, एक्शन में सीएम योगी, थाना प्रभारी सस्पेंड Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान
W 𝕏 f
होम › कोरिया › कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मा…
कोरिया छात्रा केस के आरोपी विनोद, दीपक और जगत की तस्वीरें
कोरिया छात्रा केस के आरोपी विनोद, दीपक और जगत की तस्वीरें
कोरिया

कोरिया में छात्रा आत्महत्या मामला : 50 हजार की मांग और अपमान के आरोप, मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि आईसी मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया था। मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jul 2026, 05:07 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 09:53 AM
बैकुंठपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

घर में फांसी लगाकर दी थी जान

पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की 17 वर्षीय बेटी रितु सिंह (पूजा पैकरा) ने बुधवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

आरोपी विनोद वैद गिरफ्तार जगत और दीपक वैद की तलाश जारी।

आरोप लगाकर किया गया प्रताड़ित

जांच में पता चला कि रितु सिंह आईसी मार्ट गई थी, जहां मार्ट प्रबंधन ने उस पर कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप लगाया। आरोप लगाकर उसे डराया-धमकाया गया और जबरन एक कागज पर चोरी कबूल करने की बात लिखवाई गई।

परिवार से पैसों की मांग का आरोप

पुलिस के अनुसार, मार्ट प्रबंधन ने छात्रा और उसके परिवार पर दबाव बनाया। शुरुआत में 15 हजार रुपये की मांग की गई, बाद में रकम बढ़ाकर 20 हजार और फिर छात्रा के पिता से 50 हजार रुपये मांगे जाने का आरोप है। आरोप है कि बाजार के बीचों-बीच परिवार के सामने छात्रा को अपमानित किया गया और उसकी स्कूटी भी जब्त कर ली गई। इस घटना से आहत होकर छात्रा मानसिक तनाव में चली गई और उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

तीनों आरोपियों पर घोषित था इनाम

मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों जगत वैद, विनोद वैद और दीपक वैद पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर कोरिया पुलिस ने राजस्थान में दबिश देकर विनोद वैद को गिरफ्तार किया। विनोद वैद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस फरार चल रहे जगत वैद और दीपक वैद की तलाश में जुटी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें