Crime News: कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रायपुर पुलिस ने कार्रवाई की है, पुलिस ने मामले में आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, गुरू खुशवंत साहेब के आधिरारिक इंस्टाग्राम अकाउंट (@gurukhuswant) पर चंदखुरी से आरंग तक निकाली गई 71 किलोमीटर लंबी कांवड यात्रा से संबधित एक पोस्ट साझा की गई थी। इसी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में jai_praksh_official_नाम की इंस्टाग्राम आईडी से मंत्री और सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणियां की गई थी।
सामाजिक कार्यकर्ता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई शिकायत
मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश बघेल ने रायपुर के सिविल लाइन पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी, शिकायत में उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की अमर्यादित टिप्पीणियों से मंत्री की प्रतिष्ठा काे ठेस पहुंची है।भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में दर्ज हुआ मामला
शिकायत की गंभीरता काे देखते हुए सिविल लाइन थाना रायपुर में 17 अगस्त काे भारतीय न्याय संहिसा (BNS), 2023 की धारा 296, और धारा 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था, प्रकरण की संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत जांच शुरू की
डिजीटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांव के दौरान पुजिस ने डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी की पहचान की, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।






