Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: हसदेव नदी में मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, 72 घंटे बाद खत्म हुई तलाश Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Korba News: हसदेव नदी में मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, 72 घंटे बाद खत्म हुई तलाश Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › CG News: जल जीवन मिशन के ठेकेदार भुगतान के लिए कट…
Jal Jeevan Mission contractors protest (Image Source: Keertiman Media)
Jal Jeevan Mission contractors protest (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

CG News: जल जीवन मिशन के ठेकेदार भुगतान के लिए कटोरा लेकर करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन

CG News: जल जीवन मिशन के बकाया भुगतान की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने रायपुर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। ठेकेदार कटोरा लेकर अर्धनग्न प्रदर्शन करेंगे और एसोसिएशन ने राज्यभर के ठेकेदारों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

क
प्रकाशित: 26 Oct 2026, 05:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के तहत काम करने वाले ठेकेदारों का गुस्सा अब सड़कों पर उतरने लगा है। महीनों बीत जाने के बाद भी बकाया बिलों का भुगतान न होने से परेशान छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ एक अनोखा और तीखा विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। एसोसिएशन के ऐलान के मुताबिक, मंगलवार, 27 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में ठेकेदार हाथ में कटोरा लेकर अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन करेंगे।

कटोरा लेकर जताएंगे नाराजगी

छत्तीसगढ़ कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष बीरेश शुक्ला की अगुवाई में हुई बैठक में यह रणनीति तय की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को सुबह ठीक 11 बजे रायपुर के नगर घड़ी के पास स्थित आंबेडकर चौक पर यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान ठेकेदार केवल बरमूडा या चड्डी और बनियान पहनकर हाथों में भीख मांगने वाला कटोरा थामे नजर आएंगे, जो प्रशासन के मौजूदा वित्तीय हालातों पर उनका करारा तंज होगा।

बड़ी संख्या में जुटने की अपील 

एसोसिएशन ने राज्यभर के जल जीवन मिशन के ठेकेदारों से अपील की है कि वे अपनी रोजी-रोटी और अस्तित्व की इस लड़ाई में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रायपुर पहुंचें और प्रदर्शन को सफल बनाएं। ठेकेदारों का कहना है कि काम पूरा होने के बावजूद भुगतान न होने से वे आर्थिक तंगी के कगार पर पहुंच गए हैं, और अब उनके पास इस तरह के सांकेतिक आंदोलन के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें