"आपत्तिजनक टिप्पणी" के लिए 14 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
डॉ. अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, भिलाई-रायपुर-राजनांदगांव में प्रदर्शन; आरोपी युवती गिरफ्तार
रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भारी आक्रोश फैल गया। भिलाई की एक युवती पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो और पोस्ट साझा किए। मामला वायरल होने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों ने थानों का घेराव कर प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
रायपुर संभाग
Crime News: मंत्री खुशवंत साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट, आरोपी गिरफ्तार
Crime News: रायपुर में कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु खुशवंत साहेब के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बिलासपुर
Bilaspur Education News: स्कूल में नशे की हालत में दिखा शख्स, प्रधान पाठक होने का दावा
Bilaspur Education News: कोटा ब्लॉक के बहेरामुड़ा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का एक कथित वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक व्यक्ति नशे की हालत में नजर आ रहा है और खुद को स्कूल का प्रधान पाठक बताते हुए करीब 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा कर रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी भी है। व्यक्ति की पहचान और वीडियो में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
कोरबा
भगवान शिव-राम पर अभद्र टिप्पणी का मामला, सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल के बाद युवक के खिलाफ FIR
भगवान शिव और राम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
राष्ट्रीय
अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का मामला, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR, संबंधित राज्य को सौंपी जांच
दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए जीरो FIR दर्ज की है। मामले की जांच में वीडियो की सत्यता, उसमें शामिल लोगों की पहचान और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
विवाद : कंगना रनौत के बयान पर बस्तर में बवाल, जगदलपुर में महिला कांग्रेस ने फूंका पुतला
महिला कांग्रेस ने सांसद कंगना रनौत की जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया और कंगना रनौत व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने बयान को युवाओं और महिलाओं का अपमान बताते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रहेगा।
रायपुर
बलौदाबाजार हिंसा केस : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल समेत तीनों आरोपियों को मिली जमानत
बलौदाबाजार हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। अदालत ने कहा कि केवल हिरासत की अवधि कम होना जमानत से इनकार का पर्याप्त आधार नहीं हो सकता। हाईकोर्ट का आदेश निरस्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने चार्जशीट दाखिल होने और जांच पूरी होने को भी जमानत का आधार माना।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : मैक्सिको ने रचा इतिहास, 40 साल का सूखा खत्म कर प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 साल बाद वर्ल्ड कप नॉकआउट चरण में जीत दर्ज की। जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज के गोलों से मिली इस जीत के साथ मैक्सिको ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली, जबकि मैच के अंत में इक्वाडोर के पिएरो हिनकापी को रेड कार्ड दिखाया गया।
मनोरंजन
कॉमेडी शो विवाद : 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ट्रोलिंग का हकदार हूं
370 रुपये की बिरयानी विवाद को लेकर घिरे कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि शो के दौरान दर्शक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें कड़ा विरोध करना चाहिए था, लेकिन वह माहौल में बहक गए। बढ़ते विरोध और कानूनी शिकायतों के बीच उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।
छत्तीसगढ़
सुशासन तिहार 2026 : BJP विधायक के ‘चप्पल से मारेंगे’ बयान पर बवाल, पटवारी संघ ने किया बहिष्कार का ऐलान
गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक के पाटसिवनी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 समाधान शिविर के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। एक शिकायत में पटवारी पर 40 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप सामने आने के बाद स्थानीय भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि घूसखोरों को चप्पल से मारना चाहिए।
छत्तीसगढ़
व्हाट्सएप चैट में प्रभु श्री राम पर टिप्पणी से बवाल, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा
बिलासपुर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में व्हाट्सएप चैट के जरिए भगवान राम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। लॉ डिपार्टमेंट के छात्रों के बीच शुरू हुआ यह मामला तेजी से पूरे कैंपस में फैल गया, जिसके बाद छात्रों ने विरोध जताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
छत्तीसगढ़
बस्तर में सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, कांग्रेस नेता पर आरोप; भाजपा महिला मोर्चा ने FIR की मांग की
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के आरोप लगे हैं। इसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है, जबकि दोनों दलों के बीच तनाव बढ़ गया है।