Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Amit Shah: निजी अस्पताल का उद्घाटन, राज्योत्सव के समापन समारोह में भी होंगे शामिल CG News: 121 हाथियों का आतंक, धान की फसल बचाने जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
W 𝕏 f
होम › धमतरी › Dhamtari News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का एक्शन…
Dhamtari 550 bags of illegal paddy seized (Image Source: Social Media)
Dhamtari 550 bags of illegal paddy seized (Image Source: Social Media)
धमतरी

Dhamtari News: धान खरीदी से पहले प्रशासन का एक्शन, 550 कट्टा अवैध धान जब्त

Dhamtari News: ओड़िशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर पकड़े गए वाहनों को पुलिस के सुपुर्द किया गया है। खाद्य विभाग भी अवैध भंडारण और कारोबार पर नजर रख रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 06:15 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Dhamtari News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है, खरीदी की तारीख नजदीक आते ही अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इसे देखते हुए धमतरी जिला प्रशासन ने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में ओड़िशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर जांच के दौरान दो मेटाडोर वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें बिना वैध दस्तावेज के धान का परिवहन किया जा रहा था।

दो वाहनों से 550 कट्टा धान बरामद

प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान एक मेटाडोर से 250 कट्टा और दूसरे वाहन से 300 कट्टा धान मिला। इस तरह दोनों वाहनों से कुल 550 कट्टा धान जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में परिवहन से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। कार्रवाई के बाद दोनों वाहनों और जब्त धान को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सिहावा और नगरी थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

दुकानों और गोदामों में भी हो रही जांच

अवैध धान के भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीमें भी सक्रिय हैं। सहायक खाद्य अधिकारियों और खाद्य निरीक्षकों द्वारा शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की दुकानों, गोदामों और संदिग्ध ठिकानों का निरीक्षण किया जा रहा है। जांच के दौरान कुछ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से रखे गए धान का स्टॉक भी जब्त किया गया है।
जिला प्रशासन ने साफ किया है कि समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी में बिचौलियों को किसानों के हक का फायदा उठाने नहीं दिया जाएगा। अवैध भंडारण, परिवहन और धान खपाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि निगरानी और जांच का उद्देश्य वास्तविक किसानों के हितों की रक्षा करना और धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें