Sunday, 01 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें Road Accident: तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत Cremation Ground Accident: 33 KV लाइन की चपेट में आया युवक, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया Rahul Gandhi: कनॉट प्लेस में बंद दुकानों को देख भड़के राहुल गांधी, BJP पर लगाया व्यापारियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप Durg News: शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
W 𝕏 f
होम › बिलासपुर › Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न…
Incident involving an assault on a judge and their family(Image Source: AI Photo)
Incident involving an assault on a judge and their family(Image Source: AI Photo)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Bilaspur News: शोर बंद कराने पहुंचे महासमुंद के न्यायाधीश से मारपीट, पत्नी और साले को भी आई चोटें

Bilaspur News: राजकिशोर नगर में देर रात जन्मदिन समारोह के दौरान तेज आवाज में नगाड़ा बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर महासमुंद में पदस्थ कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी और उनके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

य
प्रकाशित: 01 Nov 2026, 05:03 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bilaspur News: राजकिशोर नगर में देर रात तेज आवाज में नगाड़ा बजाने और पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। जन्मदिन समारोह के दौरान हो रहे शोर को बंद कराने पहुंचे महासमुंद में पदस्थ कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी और उनके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। 
आरोप है कि जन्मदिन मना रहे अभय बरुआ और उसके साथ मौजूद लोगों ने न्यायाधीश को घेरकर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा गया। घटना में न्यायाधीश की पत्नी और साले को चोटें आई हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ससुराल में परिवार के साथ ठहरे थे न्यायाधीश, देर रात शोर से खुली नींद

पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, प्रफुल्ल कुमार सोनवानी 31 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ राजकिशोर नगर स्थित ससुराल आए हुए थे। रात करीब 11 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान बाहर तेज आवाज में नगाड़ा बजाने और लगातार पटाखे फोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। काफी देर तक शोर बंद नहीं होने और करीब 45 मिनट तक परेशानी बने रहने के बाद न्यायाधीश घर से नीचे पहुंचे। बाहर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि करीब 100 से 200 लोगों की भीड़ जुटी हुई थी और जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। न्यायाधीश ने लोगों से देर रात हो रहे शोर को बंद करने और पटाखे नहीं फोड़ने की बात कही। आरोप है कि इसी बात को लेकर अभय बरुआ और उसके साथियों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर धक्का-मुक्की की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

पत्नी और साले ने किया बीच-बचाव, उनके साथ भी हुई मारपीट

न्यायाधीश के साथ विवाद और मारपीट की जानकारी मिलने पर उनकी पत्नी आकांक्षा, साले अभिषेक भारद्वाज, सास नीरा भारद्वाज और साले की पत्नी गुरप्रीत कौर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बीच-बचाव कर विवाद शांत कराने की कोशिश की। हालांकि, शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में न्यायाधीश की पत्नी के दाहिने हाथ के पास चोट आई, जबकि उनके साले अभिषेक भारद्वाज के सिर, सीने और गले में चोट लगने की बात सामने आई है।
मारपीट के दौरान न्यायाधीश की शर्ट के बटन टूट गए। वहीं, उनकी पत्नी और साले का चश्मा भी छीन लिया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने सरकंडा पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। देर रात सार्वजनिक स्थान पर तेज आवाज में नगाड़ा बजाने और पटाखे फोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचने से इलाके में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें