Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Arang Crime News: मां की मौत का बदला लेने के अंधव…
Accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
Accused arrested (Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Arang Crime News: मां की मौत का बदला लेने के अंधविश्वास में पड़ोसी ने किया कत्ल, 48 घंटे में पर्दाफाश, टंगिया-हंसिया समेत लूटे गए गहने बरामद

Arang Crime News: आरंग क्षेत्र के बिरबिरा गांव में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपनी मां की मौत के बाद दंपती पर जादू-टोना करने का संदेह करता था।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 Oct 2026, 04:51 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang Crime News: रायपुर जिला के आरंग थाना में अंधविश्वास और बदले की भावना से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। अपनी मां की मौत के लिए जादू-टोने को जिम्मेदार मानने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने खौफनाक साजिश रची और अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती की सोते वक्त धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने भी लूट लिए। हालांकि, आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटों के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

योजनाबद्ध तरीके से दिया वारदात को अंजाम 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह सनसनीखेज घटना ग्राम बिरबिरा की है, जहां सदाशी राम साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू अपने घर में रहते थे। 6 अक्टूबर 2026 की रात, जब पूरा गांव सो रहा था, तब गांव का ही रहने वाला प्रमोद उर्फ रॉकी (22 वर्ष) चुपचाप अपनी छत के रास्ते पड़ोसी की छत पर उतरा। आरोपी के हाथ में टंगिया और हंसिया था। सबसे पहले उसने सोते हुए सदाशी राम साहू के सिर पर वार किया। इसके बाद, दूसरे कमरे में सो रही उनकी पत्नी आसबती साहू पर भी ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक साल से पाल रखा था अंधविश्वास का जहर 

जांच में जो बातें सामने आईं, वे बेहद चौंकाने वाली हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि करीब एक साल पहले उसकी मां की मौत हुई थी। मां के जाने के बाद से ही उसके मन में यह अंधविश्वास घर कर गया था कि सदाशी साहू और उनकी पत्नी ने जादू-टोने से उसकी मां की जान ली है। आरोपी अक्सर गांव में भी इस बात की चर्चा करता था। इसके अलावा, आरोपी को यह भी पता था कि बुजुर्ग दंपती के पास अच्छी खासी कृषि भूमि है और आसबती साहू अक्सर सोने-चांदी के गहने पहनती हैं। इसी रंजिश और लालच के बीच उसने इस दोहरे हत्याकांड की पटकथा लिखी।

लूट का सामान और हथियार बरामद 

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के शरीर से चांदी का कमरबंध, ऐंठी, माला, सोने की खिनवा के साथ-साथ घर में रखी अंगूठी, बिछिया और कुछ सिक्के लूट लिए। खून के निशान मिटाने के लिए उसने हथियार को नाली में धोया और एक सफेद बोरी में भरकर तामासिवनी रोड के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। मामले का खुलासा तब हुआ जब 8 अक्टूबर को ग्राम बिरबिरा के सरपंच चम्मन लाल साहू ने आरंग थाने पहुंचकर बुजुर्ग दंपती की हत्या की सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू की अगुवाई में पुलिस टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड तुरंत मौके पर पहुंचे। 

कानूनी शिकंजे में आरोपी 

पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और तकनीकी विवेचना के आधार पर आरोपी प्रमोद को हिरासत में लिया, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल टंगिया, हंसिया, खून से सनी जींस और तमाम लूटे गए जेवरात बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 331(7), 109(6) के साथ-साथ छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। समाज में गहराई तक जड़ें जमा चुके अंधविश्वास का यह खौफनाक चेहरा एक बार फिर सोचने पर मजबूर करता है कि कैसे एक वहम ने दो बेकसूर जिंदगियों को लील लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें