Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें?
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बिलासपुर संभाग › बिलासपुर › Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर…
Rampage by miscreants in Bilaspur(Image Source: social media)
Rampage by miscreants in Bilaspur(Image Source: social media)
🔴 BREAKING बिलासपुर

Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात 

Crime News: सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। रामनगर जा रहे बाइक सवार ईश्वर गोंड पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में चाकू उसकी पीठ में ही धंसा रह गया। घायल को परिजनों ने सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 04:13 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो अस्पताल चौक के पास बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया, आधा दर्जन से अधिक युवकों ने रामनगर जा रहे बाइक सवार को रास्ते में रोककर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वार इतना खतरनाक था कि चाकू उसकी पीठ में ही धंसा रह गया। घायल को परिजन तत्काल सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। सरकंडा क्षेत्र के लिंगियाडीह अपोलो चौक निवासी ईश्वर गोंड पिता नंदू गोंड मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बाइक से रामनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मौजूद युवकों ने उसे रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

जान बचाकर घर पहुंचा युवक, पीठ में फंसा मिला चाकू

हमले के बाद अपनी जान बचाने के लिए ईश्वर किसी तरह मौके से भागा और घर के पास पहुंचा। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि चाकू उसकी पीठ में ही फंसा हुआ है। यह देखकर परिजन घबरा गए और बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया। 

दो घंटे तक सड़क पर मचाते रहे उत्पात, लोगों में दहशत

अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवक करीब दो घंटे तक हंगामा और उत्पात करते रहे। इस दौरान इलाके से गुजरने वाले लोग दहशत में रहे। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद भी पुलिस के मौके पर नहीं पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

मारपीट और उत्पात का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

अपोलो चौक के पास युवकों के उत्पात और मारपीट की घटना को मोहल्ले के लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें