Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › रायपुर › Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्…
The police have arrested accused so far(Image Source: Social Media)
The police have arrested accused so far(Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा

Baby Selling Case: रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सिंडिकेट ने ओडिशा की 15 वर्षीय किशोरी को फर्जी आधार कार्ड से 21 साल का दिखाकर अस्पताल में डिलीवरी कराई। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ POCSO और फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़ी धाराएं जोड़ दी हैं।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 02:32 PM · 5 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Baby Selling Case: रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पुलिस जांच के दौरान एक और गंभीर खुलासा हुआ है। सिंडिकेट से जुड़े लोगों ने ओडिशा की 15 वर्षीय किशोरी की असली उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया था। इस दस्तावेज में उसकी उम्र 21 साल दर्ज की गई थी। इसके अलावा किशोरी के नाम से फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र भी बनवाया गया था। पुलिस के मुताबिक, इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल में उसकी डिलीवरी कराई गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत भी धाराएं जोड़ दी हैं।
फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उनका इस्तेमाल करने से जुड़े प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाने में दर्ज नवजात खरीद-बिक्री प्रकरण से जुड़ा है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि फर्जी पहचान पत्र और जन्म प्रमाण-पत्र किसने तैयार किए और इस काम में नेटवर्क के किन-किन लोगों की भूमिका थी।

मुफ्त इलाज का झांसा देकर रायपुर लाई गई किशोरी

जांच में सामने आया है कि किशोरी को मुफ्त इलाज और प्रसव की सुविधा दिलाने का भरोसा देकर रायपुर लाया गया था। यहां उसकी मुलाकात बच्चा बेचने वाले सिंडिकेट से जुड़ी महिलाओं से कराई गई। आरोप है कि महिलाओं ने उसकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाया और नवजात को बेचने की योजना बनाई। 4 नवंबर 2026 को गुढ़ियारी स्थित दिवाकर अस्पताल में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद नवजात से संबंधित दस्तावेज तैयार किए गए। पुलिस जांच में पता चला कि किशोरी की वास्तविक उम्र छिपाने के लिए फर्जी आधार कार्ड और जन्म प्रमाण-पत्र का सहारा लिया गया था।

दो महिलाओं के बीच विवाद से सामने आया पूरा मामला

नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री का यह नेटवर्क उस समय पुलिस की नजर में आया, जब सड़क पर दो महिलाओं के बीच विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंची आजाद चौक पुलिस को एक महिला ने बताया कि वह ओडिशा के सुंदरगढ़ की रहने वाली है। विवाद उसके नवजात बच्चे को बेचने और उससे मिलने वाली रकम के बंटवारे को लेकर हुआ था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान नेटवर्क से जुड़ी कई महिलाओं और अन्य लोगों के नाम सामने आए। जांच में डॉ. खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा समेत कई लोगों की भूमिका की जानकारी मिली। पुलिस अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तार किए गए सातवें आरोपी की पहचान 36 वर्षीय जितेन्द्र खेतान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार की गई कृतिका साहू ने एक नवजात बच्ची को जितेन्द्र को बेचा था।

आठ राज्यों में 26 से ज्यादा नवजातों की खरीद-बिक्री का दावा

पुलिस जांच में इस नेटवर्क का दायरा छत्तीसगढ़ से बाहर भी फैला मिला है। शुरुआती जांच के मुताबिक, सिंडिकेट के जरिए देश के आठ राज्यों में 26 से अधिक नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री की गई। इनमें बिलासपुर, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर और चेन्नई के अलावा मध्यप्रदेश और राजस्थान से जुड़े मामले भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क में डॉक्टरों, दलालों, केयरटेकर, अकाउंटेंट, नगर निगम के कर्मचारियों और निःसंतान दंपतियों की जानकारी जुटाने वाले बिचौलियों की भूमिका सामने आई है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बच्चों को अलग-अलग शहरों तक पहुंचाने और सौदे कराने का पूरा तरीका क्या था।

दिवाकर अस्पताल में 26 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र बनाने की आशंका

जांच के दौरान गुढ़ियारी के बसंत विहार स्थित दिवाकर अस्पताल में 26 फर्जी जन्म प्रमाण-पत्र तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल में तीन बच्चों का प्रसव भी कराया गया था। अस्पताल का संचालन डॉ. खिर सिंधु महानंद करता था। पुलिस डॉक्टर की मेडिकल डिग्री और अस्पताल से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। 17 नवंबर को सिंडिकेट से जुड़ी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर डॉक्टर तक पुलिस पहुंची और उसे भी गिरफ्तार किया गया। अब पुलिस फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले लोगों, अस्पताल से जुड़े कर्मचारियों और नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका खंगाल रही है।

बच्चियों के लिए 5 लाख, लड़कों के लिए 10 से 12 लाख रुपए तक का सौदा

पुलिस पूछताछ में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री के लिए अलग-अलग रकम तय होने की बात सामने आई है। आरोपियों के मुताबिक, बच्चियों के लिए करीब 5 लाख रुपए और लड़कों के लिए 10 से 12 लाख रुपए तक लिए जाते थे। बच्चे लेने के इच्छुक दंपती उनकी जाति और धर्म के बारे में भी जानकारी मांगते थे। जांच में यह भी पता चला है कि निःसंतान दंपतियों तक पहुंचने के लिए बिचौलियों का सहारा लिया जाता था। इसके बाद कानूनी गोद लेने की प्रक्रिया पूरी किए बिना ही बच्चों का सौदा किया जाता था।

कानूनी गोद लेने की प्रक्रिया से अलग बच्चों का सौदा करना अपराध

भारत में बच्चों को गोद लेने के लिए निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। इसके लिए CARA (सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी) के माध्यम से नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाती है। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 और लागू अन्य कानूनी प्रावधानों में गोद लेने की व्यवस्था निर्धारित है। बच्चों की खरीद-बिक्री करना गंभीर अपराध है। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 81 के तहत बच्चों को बेचने या खरीदने पर सजा और जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, इस मामले में नाबालिग की उम्र छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उसके साथ हुए अपराध को लेकर पुलिस POCSO एक्ट के तहत भी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच का दायरा बढ़ने के साथ इस मामले में और गिरफ्तारियां तथा नए खुलासे होने की संभावना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें