Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4…
Rats in the ward of Kalibari Maternal and Child Hospital. (mage Source: Social Media)
Rats in the ward of Kalibari Maternal and Child Hospital. (mage Source: Social Media)
🔴 BREAKING रायपुर

Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका

Raipur News: राजधानी रायपुर के कालीबाड़ी स्थित जिला मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में 4-5 चूहों के घूमने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 01:48 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur News: राजधानी के कालीबाड़ी स्थित जिला मातृशिशु अस्पताल में चूहों की मौजूदगी का मामला सामने आया है। अस्पताल के वार्ड में चूहों के घूमने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में चार से पांच चूहे खिड़की के आसपास और पीने के पानी की मशीन के पास घूमते नजर आ रहे हैं। इसी जगह मरीजों के स्वजन अपना सामान रखकर आराम करते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल परिसर में इस तरह चूहों की मौजूदगी ने साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों की सुरक्षा पर चिंता

कालीबाड़ी स्थित इस मातृशिशु अस्पताल में गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और नवजात बच्चों का इलाज किया जाता है। ऐसे में अस्पताल के वार्डों तक चूहों का पहुंचना सामान्य लापरवाही का मामला नहीं माना जा सकता। प्रसव के बाद भर्ती महिलाओं और नवजात शिशुओं को संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। ऐसे संवेदनशील वार्डों में साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है। जानकारी के मुताबिक, बीते महीने ही अस्पताल में चूहे पकड़ने के लिए एक एजेंसी को ठेका दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद चूहों की मौजूदगी कम होती नजर नहीं आ रही है। 

खाने-पीने की चीजें दूषित होने का खतरा

अस्पताल में चूहों के घूमने से मरीजों और उनके स्वजन के खाने-पीने की चीजों के दूषित होने की आशंका बनी रहती है। चूहे भोजन, पानी, दूध और फलों को कुतरने के साथ अपने मल-मूत्र और लार से भी उन्हें दूषित कर सकते हैं। अस्पताल में रखे भोजन या मरीजों के स्वजन की ओर से लाए गए खाने के संपर्क में चूहे आते हैं, तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा फर्श, बिस्तर, अलमारी और आसपास की अन्य सतहों पर भी गंदगी फैलने की आशंका रहती है।

नवजात शिशुओं के लिए ज्यादा संवेदनशील स्थिति

नवजात बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में बच्चों के बिस्तर, कपड़े, दूध की बोतल और आसपास रखे सामान तक चूहों की पहुंच चिंता बढ़ाने वाली है। दूषित वस्तुओं के संपर्क में आने से बच्चों को दस्त, उल्टी और अन्य संक्रमण संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। चूहों के काटने से घाव में संक्रमण का खतरा भी रहता है। वहीं, प्रसव के बाद महिलाओं, खासकर ऑपरेशन से प्रसव कराने वाली माताओं के लिए घाव के आसपास स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है।

चूहे पकड़ने के लिए एजेंसी को दिया गया है ठेका

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, चूहों को पकड़ने के लिए एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए अस्पताल में एजेंसी का संपर्क नंबर भी लगाया गया है। अस्पताल में कहीं भी चूहा दिखाई देने पर उस नंबर पर सूचना दी जा सकती है। सूचना मिलने के बाद एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर चूहों को पकड़ते हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने क्या कहा?

कालीबाड़ी जिला अस्पताल की प्रभारी डॉ. शशि प्रभा बंजारे ने बताया कि अस्पताल में चूहे पकड़ने के लिए एजेंसी को ठेका दिया गया है। इसके लिए संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया है। कहीं चूहा दिखाई देने पर संबंधित नंबर पर फोन करने से एजेंसी के कर्मचारी पहुंचकर उसे पकड़ लेते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें