Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › BJP vs Congress: राहुल गांधी पर बरसे CM साय, बोले…
CM Vishnu Deo Sai took aim at the Congress and Rahul Gandhi(Image Source: social media)
CM Vishnu Deo Sai took aim at the Congress and Rahul Gandhi(Image Source: social media)
रायपुर

BJP vs Congress: राहुल गांधी पर बरसे CM साय, बोले- अब बातों में दम नहीं

BJP vs Congress: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस के सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताया। इसके साथ ही सीएम साय ने दिल्ली दौरे जानकारी साझा की।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 12:45 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
BJP vs Congress: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब उनकी बातों में कोई दम नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मुद्दों की कमी से जूझ रहा है और जनता को भटकाने के लिए बेबुनियाद बयान दे रहा है।

राहुल गांधी के बयान पर CM साय का जवाब

 दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी ताकतों की मदद से प्रधानमंत्री बनाए जाने संबंधी राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। सीएम साय ने कहा कि राहुल गांधी की बातों में अब पहले जैसा असर नहीं रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कांग्रेस के पास जनता से जुड़े मुद्दे नहीं होते, तब वह इस तरह के बयान देकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करती है।

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवालों का दिया जवाब 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवालों पर भी मुख्यमंत्री ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस विषय पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल के दौरान नक्सलवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी और निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ी गई। उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार के असहयोगात्मक रवैये के चलते प्रदेश में नक्सलवाद को लंबे समय तक पैर पसारने का मौका मिला।

दिल्ली दौरे में रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो में हुए शामिल

राजनीतिक मुद्दों के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दिल्ली दौरे की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि वे भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो 2026 में शामिल हुए थे। यहां ऊर्जा क्षेत्र में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों और नवीकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ भी इस दिशा में अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है। राज्य की कुल ऊर्जा खपत में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी नवीकरणीय ऊर्जा से पूरी करने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है।

खैरा गांव बना सौर ऊर्जा की दिशा में मिसाल 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का जिक्र करते हुए बताया कि राजनांदगांव जिले के खैरा गांव के सभी घरों में सोलर पैनल लगाए गए हैं। उन्होंने इसे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस तरह की योजनाओं से न केवल बिजली की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी, बल्कि आम लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने का अवसर भी मिलेगा। बताया कि प्रदेश में ग्रीन एनर्जी परियोजनाओं के लिए करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही लगभग 5.60 लाख करोड़ रुपये के कार्यों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ने से प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ औद्योगिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी गति मिल सकती है।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें