Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश CG News: जायसवाल निको प्लांट में श्रमिक की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन Road Accident: महिला की मौत के बाद भड़का था आक्रोश, तहसीलदार पर गिरी निलंबन की गाज Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Raipur News: मातृशिशु अस्पताल के वार्ड में दिखे 4-5 चूहे, संक्रमण का खतरा बढ़ने की आशंका CG Health Department: कैंसर स्क्रीनिंग के आंकड़ों में गड़बड़ी, 2 साल की बच्चियों की जांच का रिकॉर्ड मिला BSF Attack in Tripura: जवानों पर लाठी-डंडों से हमला, गाड़ी तोड़ी और हथियार छीनने की कोशिश
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा,…
Accused arrested in online cricket betting case (Image Source: Social Media)
Accused arrested in online cricket betting case (Image Source: Social Media)
🔴 BREAKING दुर्ग

Crime News: ऐप से चल रहा था ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

Crime News: पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के नेटवर्क का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी Wimbzz ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस ने एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त कर फरार मुख्य आरोपी देवेंद्र साहू की तलाश शुरू कर दी है।

य
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 02:37 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने रूंगटा कॉलेज के पीछे राजा गार्डन स्थित एक मकान में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मौके पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करते हुए पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े और डिकेश प्रसाद तिवारी के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में इस नेटवर्क के पीछे देवेंद्र कुमार साहू का नाम सामने आया है। पुलिस के अनुसार, देवेंद्र ने दोनों युवकों को मासिक वेतन पर सट्टा लगाने और खिलाने के काम में रखा था।

Wimbzz ऐप के जरिए लगवाते थे दांव

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी Wimbzz ऐप के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट मैचों पर दांव लगवाते थे। सट्टे से जुड़े पैसों के लेनदेन के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि इन खातों के जरिए अवैध रकम का लेनदेन किया जा रहा था।

अलग-अलग लोगों के नाम पर मिले बैंक खाते

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई एटीएम कार्ड और बैंक पासबुक जब्त किए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ये दस्तावेज अलग-अलग लोगों के नाम पर हैं। साइबर यूनिट अब संबंधित बैंक खातों की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाल रही है, ताकि सट्टे के कारोबार से जुड़े आर्थिक लेनदेन और अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा सके।

मुख्य आरोपी देवेंद्र साहू की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक, मामले का मुख्य सरगना देवेंद्र कुमार साहू फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस उसके खिलाफ लुकआउट जारी करने की प्रक्रिया पर भी विचार कर रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस नेटवर्क से अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ और जब्त दस्तावेजों की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि बैंक खातों और डिजिटल लेनदेन की पड़ताल के बाद इस ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य नामों का खुलासा हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें